विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनोहर लाल का 50 सीट जीतने का दावा, सैलजा बोलीं- बन रही कांग्रेस की सरकार; हरियाणा विधानसभा चुनाव की 10 बड़ी बातें

Published: Sat, 05 Oct 2024 10:51 AM (IST)

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Assembly Elections 2024) के लिए आज मतदान हो रहा है। सभी 90 सीटों पर मतदान ...और पढ़ें

मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए इंतजार करते मतदाता।
मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए इंतजार करते मतदाता।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) की सभी 90 सीटों पर आज यानी शनिवार को मतदान हो रहा है। एक तरफ जहां भाजपा हैट्रिक लगाने का प्रयास कर रही है तो, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अपने वापसी की राह देख रही है। आज मतदान के दौरान भी नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। आइए नजर डालते हैं मतदान के दिन की अब तक की 10 बड़ी घटनाओं पर...

अब तक की 10 बड़ी बातें

1. हरियाणा की सभी 90 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। प्रदेश की 90 सीटों पर 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 930 पुरुष और 101 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था जो शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान के दौरान महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

2. पीएम मोदी ने हरियाणा के लोगों से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव का हिस्सा बनें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड कायम करें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं।

3. हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने वोट डालने के बाद प्रदेश के लोगों से 100 प्रतिशत वोट डालने की अपील किया। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

4. पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल पहुंचकर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने दावा किया कि भाजपा 50 से अधिक सीटें जीत रही है। वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा और सैलजा के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा में इन दोनों के लिए खुला ऑफर है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: मतदान के बाद मनोहर लाल ने हुड्डा और सैलजा को दिया ऑफर, कहा- जब चाहे बीजेपी में आ सकते हैं

5. सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने मतदान के बाद कहा कि मुख्यमंत्री बनाने का फैसला हाईकमान का होता है। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। उन्होंने मनोहर लाल के द्वारा भाजपा में शामिल होने के ऑफर पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी मेरा स्वागत इसलिए करना चाहती है क्योंकि वह बहुत कमजोर है। लोग भाजपा के शासन से तंग आ चुके हैं।

6. महिला पहलवान और जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने चरखी दादरी के एक मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। यह चुनाव हरियाणा के लोगों के लिए एक बहुत बड़ा त्योहार है। उन्होंने भी लोगों से वोट डालने की अपील की।

7. ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने भी मतदान किया। अपना पहला वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि युवा होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हमें सबसे अनुकूल प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना चाहिए।

8. भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने मतदान के बाद कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। बीजेपी पूर्व बहुमत की सरकार बनाएगी। बीजेपी के पक्ष में अच्छा माहौल है।

9. हिसार से निर्दलीय प्रत्याशी और देश की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल सावित्री जिंदल ने हिसार में आईटीआई बूथ पर परिवार सहित वोट डाला। मतदान के दौरान सावित्री जिंदल काफी उत्साहित नजर आ रही थी।

10. पूर्व मंत्री और रनिया विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला ने मतदान किया। मतदान के बाद कहा कि यह चुनाव व्यक्तित्व का चुनाव है। एक तरफ भूपेंद्र हुड्डा और दूसरी तरफ नायब सैनी और मनोहर लाल हैं। हालांकि, हुड्डा एक बड़ी पसंद के रूप में उभर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Palwal vidhan Sabha Chunav Voting: पलवल में तीन सीटों पर फिलहाल मतदान की रफ्तार कम, 9 बजे तक 4% वोटिंग