यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Election 2024: मतदान के बाद मनोहर लाल ने हुड्डा और सैलजा को दिया ऑफर, कहा- जब चाहे बीजेपी में आ सकते हैं
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Chunav 2024) के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ ...और पढ़ें

HighLights
- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने डाला वोट
- 50 से अधिक सीट जीतने का किया दावा
- अशोक तंवर को लेकर भी की बातचीत
जागरण संवाददाता, करनाल। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Assembly Elections 2024) के लिए आज यानी शनिवार को प्रदेश की सभी 90 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने करनाम के प्रेम नगर स्थित सरकारी स्कूल में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। साथ ही कांग्रेस पर हमला भी बोला।
हुड्डा और सैलजा के लिए खुला ऑफर है: मनोहर लाल
मतदान के बाद पत्रकारों से वार्ता में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल लोकसभा की सभी 9 विधानसभा सीट भाजपा के खाते में जाने का दावा किया। वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सैलजा के बीच तनाव की स्थिति है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव की तल्खियों पर मातूराम की 'जलेबियों' की मिठास, राहुल गांधी से लेकर PM मोदी तक कर चुके जिक्र
मनोहर लाल ने कहा कि हमारी ओर से खुला ऑफर है कि कोई भी जब चाहे बीजेपी में आ सकता है। उन्होंने प्रदेश में इस बार भाजपा के 2014 से अच्छे प्रदर्शन और 50 से अधिक सीट जीतने का दावा किया।
अशोक तंवर को लेकर क्या बोले?
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए अशोक तंवर के लिए उन्होंने कहा कि यह 'आया राम, गया राम' की राजनीति का प्रमाण है। वह दोपहर तक भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे और शाम को कांग्रेस में शामिल हो गए। कुछ ना कुछ तो ऐसा जरूर हुआ है जो अभी स्पष्ट नहीं है।
