हरियाणा कांग्रेस का संगठन मजबूती पर जोर, हर जिले में 15-20 बूथ पर बनेगा मंडल; 30 सितंबर तक चुने जाएंगे अध्यक्ष
हरियाणा कांग्रेस 2029 विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करने हेतु मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर रही है।

हरियाणा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा (फाइल फोटो)
HighLights
कांग्रेस हरियाणा में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी
2029 विधानसभा चुनावों के लिए संगठन मजबूत करना लक्ष्य
हर जिले में 15-20 बूथों पर एक मंडल बनेगा
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। संगठन को मजबूत कर भाजपा से मुकाबला करने में लगे कांग्रेस के केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व हरियाणा इकाई को हर जिला में पंद्रह से बीस बूथ पर एक मंडल बनाने के लिए कहा है।
मंडल अध्यक्ष के नाम जिलाध्यक्षों से मांग लिए गए हैं। जिलाध्यक्ष द्वारा दिए गए नाम पर विधायक और पूर्व विधायक भी सहमति देंगे। हमारा बूथ, सबसे मजबूत मुहिम को धार देने के लिए पार्टी हाईकमान ने मंडल अध्यक्षों का चयन बूथ स्तरीय व्यवस्था को देखते हुए करने के निर्देश दिए हैं। पहले भी नाम मांगे गए थे पर अब मंडलों की संख्या बढ़ेगी जिसके चलते फिर से नाम मांगे गए हैं।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक तीस सितंबर तक मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाएगी। वर्ष 2029 में होने वाले विधानसभा चुनाव को को लेकर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पहले से पार्टी संगठन को मजबूत करने में लगा है।
नेताओं को मानना है कि संगठन के अभाव में तीन बार से पार्टी सत्ता में नहीं आ पा रही है। आगे ऐसा नहीं हो इसके लिउ बूथ स्तर तक संगठन मजबूत किया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा मंडल अध्यक्षों के चयन का काम इसी माह कर लिया जाएगा।
