विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा कांग्रेस प्रधान अशोक तंवर की पत्‍नी बनाएंगी फिल्‍म, बेटा होगा हीरो

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 07 Feb 2018 03:07 PM (IST)

हरियाणा कांग्रेस के अध्‍यक्ष अशोक तंवर का परिवार अब फिल्‍मों में उतरने की तैयारी में हैं। अशो क तंवर की ...और पढ़ें

हरियाणा कांग्रेस प्रधान अशोक तंवर की पत्‍नी बनाएंगी फिल्‍म, बेटा होगा हीरो
हरियाणा कांग्रेस प्रधान अशोक तंवर की पत्‍नी बनाएंगी फिल्‍म, बेटा होगा हीरो

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर और बेटे अनिरुद्ध तंवर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रहे हैं। अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका खुद इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। अनिरुद्ध मुख्य अभिनेता की भूमिका में होंगे।

अवंतिका बनीं प्रोड्यूसर और बेटा अनिरुद्ध एक्टर, हरियाणा-पंजाब की संस्कृति पर आधारित होगी फिल्म

अवंतिका पूर्व राष्ट्रपति पंडित शंकर दयाल शर्मा की नातिन और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन की चचेरी बहन हैं। अवंतिका के पिता ललित माकन और अजय माकन के पिता सीपी माकन भाई थे। फिल्म का नाम तय होना अभी बाकी है, लेकिन फिल्म निर्माता अजय चंडोक और प्रोड्यूसर अवंतिका माकन ने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है।

फिल्म में अनिरुद्ध के पिता के रूप में पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह नजर आएंगे। क्रिकेट सितारे युवराज सिंह के पिता योगराज हिंदी और पंजाबी फिल्मों के अभिनेता हैं। फिल्म में संगीत कप्तान लाडी ने दिया है, गीत वीरेंद्र नाथू माजरा ने लिखे हैं। फिल्म में एक गीत प्रभ गिल, एक एमडीकेडी, एक राजू पंजाबी और एक गुरलेज अख्तर गाएंगे।

फिल्म का एक गीत पाकिस्तान के सुप्रसिद्ध सूफी गायक अली अब्बास ने गाया है। इन गीतों की शूटिंग इस माह के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगी। फिल्म में आंचल त्यागी नायिका की भूमिका में होंगी। हरियाणा के जाने-माने कलाकार प्रदीप बूरा, पूजा हुड्डा, देव कुमार देवा, एनडी दहिया और राम के जीवनपुरा भी फिल्म में अभिनय करेंगे। सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार हरबलास संगा कामेडी के जरिए लोगों को गुदगुदाते नजर आएंगे। पटकथा निहाल सिंह ने लिखी है।

याद आएगी जाटनी गाने में अनिरुद्ध ने मचाई धूम

 

कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले दिनों खूब वायरल हुआ। देशभक्ति पर आधारित हरियाणवी गाना आजकल हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में धूम मचा रहा है। कांग्रेस के प्रांतीय कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी के अनुसार सोशल मीडिया पर मात्र पांच दिनों में इस देशभक्ति के गीत को पांच लाख लोगों ने देखा था। इस संख्या में लगातार इजाफा हुआ। 'याद आएगी जाटणी' नाम के इस गाने में अशोक तंवर के बेटे ने एक्टिंग की है।