'हरियाणा में मेरिट से नौकरी, पंजाब में चल रहा गोलमाल', पठानकोट में CM नायब सैनी का मान सरकार पर बड़ा हमला
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब सरकार की भर्ती नीतियों पर सवाल उठाए, हरियाणा में बिना पर्ची-खर्ची नौकरी देने का दावा किया।
-1794658813289_m.webp)
हरियाणा में पर्ची-खर्ची बिना भर्ती, पंजाब में चल रहा गोलमाल।
HighLights
हरियाणा में बिना पर्ची-खर्ची दो लाख युवाओं को नौकरी दी।
पंजाब में भर्तियों में गोलमाल और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
भारत विकास परिषद को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए फिर जुबानी हमला बोला है। हरियाणा में बिना पर्ची-खर्ची दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का दावा करते हुए कहा कि पंजाब में भर्तियों में गोलमाल चल रहा है।
पठानकोट के छतवाल में शनिवार को भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय एवं आरोग्य केंद्र के उद्घाटन अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भर्ती का आधार केवल योग्यता और मेरिट है। किसी युवा को नौकरी के लिए विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
पंजाब में आबकारी निरीक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों के नाम का जिक्र करते हुए उनके चयन होने पर सवाल उठाये। एक अभ्यर्थी के दो रोल नंबर होने, दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर एक ही समय परीक्षा देने और दोनों जगह चयन होने जैसी बातों का उल्लेख करते हुए भर्ती प्रक्रिया के निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए।
भारत विकास परिषद के सेवा कार्यों के सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने संस्था को 21 लाख रुपये देने के घोषणा के। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा के सरकार बनते ही संकल्प पत्र में लिखे वायदे को निभाते हुए प्रदेश में डायलिसिस के सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।
आयुष्मान भारत और चिरायु योजनाओं के माध्यम से भी जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। मिशन बुनियाद कार्यक्रम को 104 सरकारी स्कूलों में शुरू किया गया है और इसे आगे बढ़ाकर 125 स्कूलों तक ले जाने का लक्ष्य है। इसके माध्यम से जरूरतमंद परिवारों के विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस योजना के जरिए लाखों महिलाओं को 13 किस्तों के माध्यम से लगभग 2700 करोड़ रुपये से अधिक के राशि वितरित के जा चुकी है।
पंजाब के मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पंजाब कभी देश का नंबर वन राज्य हुआ करता था, लेकिन आज नशे, अपराध, भ्रष्टाचार और सरकार के नाकामियों के कारण लगातार पिछड़ता जा रहा है। यह सोचने का विषय है कि जिस पंजाब ने देश को हर क्षेत्र में नेतृत्व दिया, वहां आज युवाओं के सामने रोजगार और भविष्य को लेकर चुनौतियां खड़ी हैं। पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।