Move to Jagran APP

बिप्लब देब का नामांकन पत्र दाखिल करवाने पहुंचे हरियाणा सीएम नायब सैनी और मनोहर लाल, त्रिपुरा की दोनों सीट जीतने का किया दावा

प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब का नामांकन पत्र दाखिल करवाने त्रिपुरा में हरियाणा सीएम नायब सैनी और मनोहर लाल पहुंचे। बीजेपी ने बिप्लब देब को त्रिपुरा वेस्ट सीट से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। वहीं सीएम नायब सैनी ने त्रिपुरा से दोनों सीटों के जीतने का दावा किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अबकी बार 400 पार और जय श्री राम के नारे भी लगाए।

By Sudhir Tanwar Edited By: Deepak Saxena Published: Wed, 27 Mar 2024 11:02 PM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2024 11:02 PM (IST)
बिप्लब देब का नामांकन पत्र दाखिल करवाने पहुंचे हरियाणा सीएम नायब सैनी और मनोहर लाल, त्रिपुरा की दोनों सीट जीतने का किया दावा
बिप्लब देब के नामांकन पत्र दाखिल करवाने पहुंचे हरियाणा सीएम नायब सैनी और मनोहर लाल।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली/चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का कहना है कि भाजपा त्रिपुरा की दोनों सीट जीतेगी। प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब का नामांकन पत्र दाखिल करवाने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अपनी कैबिनेट के वित्त मंत्री जेपी दलाल के साथ बुधवार त्रिपुरा पहुंचे नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। इस बार देश की जनता उनके नेतृत्व में 400 से अधिक लोकसभा सीटें जीतकर आने वाले राजग की सरकार बनाना चाहती है।

loksabha election banner

त्रिपुरा की दोनों सीट बीजेपी जीतेगी- नायब सैनी

नायब सैनी ने कहा कि यह भाव कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से त्रिपुरा तक दिखाई दे रहा है। बिप्लब कुमार देब ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हमारी और पूर्व में मनोहर लाल की सरकार के कार्यों के आधार पर विश्वास दिलाया हुआ है कि हरियाणा की सभी 10 सीटें भाजपा जीतेगी। इसी तरह हम भी त्रिपुरा के लोगों का उत्साह देखकर दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री को यही विश्वास दिलाएंगे कि इस राज्य की दोनों सीट भाजपा जीतेगी।

ये भी पढ़ें: Haryana News: किसानों को प्राइवेट एजेंसियों के हवाले कर रही BJP सरकार, भूपेंद्र हुड्डा ने रख दी ये खास मांगें

हरियाणा और त्रिपुरा के संबंध लगातार हो रहे प्रगाढ़- मनोहर लाल

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मौके पर कहा कि हरियाणा और त्रिपुरा के संबंध लगातार प्रगाढ़ हो रहे हैं। त्रिपुरा के पूर्व सीएम और हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब कर्मठ नेता हैं। ये त्रिपुरा के जननायक हैं। हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब देब के नामांकन में दोनों नेता मौजूद रहे। भाजपा ने बिप्लब देब को त्रिपुरा वेस्ट सीट से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अबकी बार 400 पार और जयश्रीराम के नारे भी लगाए। नामांकन के दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक शाह भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Haryana News: चुनाव आयोग मतदान केंद्रों पर बनाएगा सेल्फी प्वाइंट, पोलिंग स्टेशनों के बाहर लगाए जाएंगे कैमरे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.