विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सादगी से भरे CM मनोहर, सरकारी प्लेन या एयरलाइंस नहीं...शताब्दी एक्सप्रेस से सफर करना है पसंद; बताई ये वजह

Published: Sat, 20 Jan 2024 11:43 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jan 2024 11:44 AM (IST)

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अब शताब्दी एक्सप्रेस का सफर भा गया है। सीएम राज्य सरकार के प्लेन या ...और पढ़ें

सीएम मनोहर लाल को भाया शताब्दी एक्सप्रेस का सफर (फाइल फोटो)
सीएम मनोहर लाल को भाया शताब्दी एक्सप्रेस का सफर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भाया शताब्दी एक्सप्रेस का सफर
  2. सीएम शताब्दी एक्सप्रेस के सफर को ज़्यादा बेहतर मानते हैं।
  3. वह देर रात चंडीगढ़ से शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली पहुंचे।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Haryana CM Manohar Lal: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अब शताब्दी एक्सप्रेस का सफर भा गया है। सीएम राज्य सरकार के प्लेन या किसी अन्य एयरलाइंस के सफर से ज्यादा शताब्दी एक्सप्रेस के सफर को ज़्यादा बेहतर मानते हैं।

शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली पहुंचे सीएम मनोहर 

मुख्यमंत्री शुक्रवार देर रात चंडीगढ़ से शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली पहुंचे। शनिवार को मुख्यमंत्री दिल्ली और फरीदाबाद में कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद शाम को ही वापस चंडीगढ़ लौटेंगे। पिछले सप्ताह भी मुख्यमंत्री शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली पहुंचे थे।

तब उन्होंने कहा था कि शताब्दी से करीब तीन घंटे के सफर के दौरान वह मोबाइल फोन से भी बात कर सकते हैं और कुछ जरूरी फाइलें भी देख सकते हैं, लेकिन हवाई मार्ग से यात्रा करते वह इस कार्य से वंचित रह जाते हैं। दोनों यात्राओं में समय करीब तीन घंटे का ही लगता है।

अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

फरीदाबाद में चल रहे अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में एनसीआर बायोटेक साइंस कलस्टर के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहरलाल सुबह 9.15 बजे हिस्सा लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री फरीदाबाद मानव रचना यूनिवर्सिटी में एक स्थानीय टीवी चैनल के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

 यह भी पढ़ें-  Haryana News: काम में लापरवाही को लेकर बैठक में नाराज हुए सीएम मनोहर लाल, दो चीफ इंजीनियर को कंपलसरी लीव पर भेजा

अशोक तंवर को आज भाजपा में शामिल करेंगे नड्डा

आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे पूर्व सांसद डाक्टर अशोक तंवर को पार्टी में शामिल कराने के मौके पर भी मुख्यमंत्री मनोहरलाल मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार तीन बजे होगा।

यह भी पढ़ें- Haryana: CM मनोहर लाल ने करनाल रेलवे स्टेशन पर दिखाई दरियादिली, जरूरतमंद लोगों को पहुंचाया रैन बसेरा; दिए 2.5 लाख रुपये