3 नवंबर को होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 3 नवंबर को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। इसमें गुजरात दौरे से संबंधित 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
-1793465680450_m.webp)
3 नवंबर को होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक। फाइल फोटो
HighLights
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 3 नवंबर को कैबिनेट बैठक बुलाई।
गुजरात दौरे के 25 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर चर्चा।
प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के फैसलों को मिलेगी मंजूरी।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीन नवंबर को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।
मंत्रिपरिषद के सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से कैबिनेट बैठक की सूचना सभी प्रशासनिक सचिवों को भेजी गई है, ताकि बैठक में रखे जाने वाले विभागीय प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जा सके।
बैठक में हाल ही में मुख्यमंत्री के गुजरात दौरे के दौरान हुए 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर चर्चा संभव है। कैबिनेट में सभी निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने और उन्हें औपचारिक मंजूरी देने से जुड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है।