विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिंजौर-मल्लाह जंक्शन से परवाणू बैरियर तक बनेगी नई सड़क, फोरलेन के लिए हरियाणा सरकार की मंजूरी

Published: Thu, 05 Nov 2026 06:01 PM (IST)

हरियाणा सरकार ने कालका-पिंजौर मार्ग पर पिंजौर-मल्लाह जंक्शन से परवाणू बैरियर तक 6.70 किलोमीटर सड़क को चार लेन करने की ...और पढ़ें

6.70 किलोमीटर सड़क को दो लेन से चार लेन किया जाएगा। (सांकेतिक फोटो)

6.70 किलोमीटर सड़क को दो लेन से चार लेन किया जाएगा। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. हरियाणा सरकार ने फोरलेन सड़क परियोजना को दी मंजूरी।

  2. पिंजौर-मल्लाह जंक्शन से परवाणू बैरियर तक बनेगी सड़क।

  3. 94.88 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण कार्य।

संवाद सहयोगी, कालका (पंचकूला)। कालका क्षेत्र के लोगों के लिए दीपावली के अवसर पर एक अच्छी खबर है। जल्द ही कालका पिंजौर मार्ग पर लोगों को गड्ढों से राहत मिलेगी। सड़क के नवनिर्माण के कार्य का रास्ता साफ हो गया है।

हरियाणा सरकार ने पिंजौर-मल्लाह जंक्शन से परवाणू बैरियर तक 6.70 किलोमीटर सड़क को दो लेन से चार लेन करने की परियोजना को मंजूरी दे दी है।

परियोजना के लिए 94.88 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है और निर्माण कार्य का टेंडर पायल कंस्ट्रक्शन कंपनी को आवंटित कर दिया गया है। विभाग ने जल्द ही काम शुरू करने का आश्वासन दिया है।

सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, असमान सतह और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह मार्ग स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों, स्थानीय निवासियों और व्यावसायिक वाहनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया कि निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।