हरियाणा में अनुबंधित बिजली कर्मचारियों को निगम रेट देने पर बनी सहमति, खुलेगा पोर्टल; नौकरी से हटाए गए लोगों की होगी वापसी?
बिजली निगमों के अनुबंधित कर्मचारियों को निगम रेट देने और हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) पोर्टल खोलने पर सहमति बन गई है।
-1795319994702_m.webp)
हरियाणा में अनुबंधित बिजली कर्मचारियों को निगम रेट देने पर बनी सहमति। सांकेतिक फोटो
HighLights
अनुबंधित बिजली कर्मचारियों को अब निगम रेट मिलेंगे।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) पोर्टल खुलेगा।
हटाए गए 19 कर्मचारियों की वापसी पर भी सहमति बनी।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। बिजली निगमों के अनुबंधित कर्मचारियों को निगम रेट देने और हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) पोर्टल खोलने पर सहमति बन गई है। संयुक्त मोर्चा के साथ हुई बैठक में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) के प्रबंध निदेशक आदित्य दहिया ने विभिन्न मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
बैठक में नौकरी से हटाए गए कैथल के 12 और पलवल के सात 19 कर्मचारियों की वापसी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। दहिया ने कहा कि कर्मचारियों के हित में सकारात्मक पक्ष रखते हुए मुख्य सचिव और संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता के मामले में उन्होंने कहा कि नियुक्ति के बाद संबंधित पद की आवश्यक योग्यता हासिल करने वाले कर्मचारियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। निर्धारित योग्यता नहीं रखने वालों के मामलों की अलग-अलग फाइल बनाकर सकारात्मक रिपोर्ट के साथ मुख्य सचिव को भेजी जाएगी।
एचकेआरएन में शामिल करवाने पर चर्चा
असिस्टेंट लाइनमैन (एएलएम) से शिफ्ट अटेंडेंट (एसए) और अन्य पदनामों में बदलाव पर दहिया ने अतिरिक्त मुख्य सचिव और एचकेआरएनएल निदेशक से बातचीत कर समाधान का आश्वासन दिया। इसके लिए एचकेआरएन पोर्टल खुलवाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
इस दौरान एचपीजीसीएल कर्मचारियों से संबंधित समझौता लागू करने और उन्हें एचकेआरएन में शामिल करवाने पर चर्चा हुई। इस संबंध में एचपीजीसीएल के प्रबंध निदेशक मनीराम से बातचीत की गई।
अनुभव के आधार पर वेतन स्लैब में बदलाव पर भी सहमति बनी। मुख्य सचिव के माध्यम से फाइल चलवाकर एचकेआरएनएल में जरूरी बदलाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। डीसी रेट पर कार्यरत कर्मचारियों को एचकेआरएनएल के निगम रेट का लाभ देने की मांग पर दहिया ने इसे जल्द लागू करवाने का भरोसा दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।