विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब अपनी हनी से शायद ही मिल पाए गुरमीत, जेल में मिल सकता है सफाई का काम

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 11 Sep 2017 12:03 PM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2017 12:08 PM (IST)

जेल में बंद गुरमीत राम रहीम अब शायद ही अपनी हनीप्रीत से मिल पाए। हरियाणा के मुख्‍यमंत्री का कहना है ...और पढ़ें

अब अपनी हनी से शायद ही मिल पाए गुरमीत, जेल में मिल सकता है सफाई का काम
अब अपनी हनी से शायद ही मिल पाए गुरमीत, जेल में मिल सकता है सफाई का काम

जेएनएन, चंडीगढ़। अब गुरमीत राम रहीम की हनीप्रीत से अब शायद ही मुलाकात हो पाए। यदि हनीप्रीत मिल भी जाती है तो उससे डेरा प्रमुख की जेल में मुलाकात होने की नहीं के बराबर संभावना है। हरियाणा सरकार का कहना है कि हनीप्रीत और गुरमीत राम रहीम के बीच संबंध की असलियत पता नहीं था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संकेत दिए हैं कि गुरमीत कितना भी चिल्लाए, यह तय है कि अब उसे हनीप्रीत मिलने वाली नहीं है। इसके साथ ही मनोहरलाल ने कहा, राम रहीम चाहे तो उसे जेल में सफाई का कार्य दिया जा सकता है।

प्रदेश सरकार ने कहा, पहले नहीं पता थी हनीप्रीत व बाबा की सच्चाई

मुख्यमंत्री का कहना है, कोर्ट से उन्हें जो जानकारी मिली, वहां भी डेरा प्रमुख उसे अपनी बेटी कहकर बोल रहा था। मीडिया से हमें पता चला कि असलियत कुछ और है। कोर्ट में सभी लोग होते हैं। बेटी के नाते हनीप्रीत भी थी। उसने फिजीशियन का हवाला देते हुए जब जेल में गुरमीत के साथ जाने की अनुमति मांगी तो कोर्ट ने सुनारिया तक साथ जाने की अनुमति दे दी। उसके बाद फैसला जेल अथॉरिटी को लेना था। जेल अथारिटी ने उपयुक्त नहीं समझा और उसे डेरा प्रमुख के साथ नहीं रहने दिया।

यह भी पढ़ें: डेरा सच्‍चा सौदा में सर्च ऑपरेशन में कई राज से उठा पर्दा, अब हाई कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट

डेरा प्रमुख चाहेगा तो जेल में दिया जाएगा सफाई अभियान का काम

मुख्यमंत्री ने डेरा प्रमुख को वीआइपी ट्रीटमेंट देने व हवाई मार्ग से सुनारिया ले जाने के सवाल पर कहा कि 200 किलोमीटर लंबा सफर तय करते हुए सड़क मार्ग के जरिये ले जाना संभव नहीं था। सुनारिया जेल में अलग सेल की व्यवस्था करने में जेल प्रशासन को दो घंटे लगे। तब तक गुरमीत को पंचकूला में रोकना उचित नहीं समझा गया। सुनारिया मेस को अस्थायी जेल की नोटिफिकेशन जारी कराई गई। सेल तैयार होते ही गुरमीत को वहां भेज दिया और मेस को जेल बनाने की नोटिफिकेशन रद की गई।

यह भी पढ़ें: तिलिस्‍म से कम नहीं गुरमीत राम रहीम की गुफा, सर्च टीमें भी रह गईं हैरान

गुरमीत चाहे तो जेल में मिल जाएगा सफाई का काम

करनाल में गुरमीत के साथ सफाई करने से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय स्तर का है। यदि गुरमीत चाहेगा तो उससे जेल में भी सफाई अभियान का काम लिया जा सकता है। उन्होंने डेरे में चल रहे सर्च ऑपरेशन से जुड़े सवाल पर कहा कि चारों तरफ सेना, अर्द्ध सैनिक बलाें और पुलिसके जवान तैनात थे। डेरे से जिन लोगों ने बाहर आने की इच्छा जाहिर की, उनकी तलाशी लेकर बाहर किया गया। वहां से कोई सामग्री बाहर नहीं गई।

यह भी पढ़ें: डेरा सच्‍चा सौदा के राज: देहदान के नाम पर लेते थे एफिडेविट, फिर कर देते थे हत्‍या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।