Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी-बिहार वालों के लिए अच्छी खबर, यमुना किनारे पर बनेंगे छठ घाट; नायब सरकार का बड़ा फैसला

    हरियाणा सरकार यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर के किनारे छठ पूजा घाट और रिवर-फ्रंट विकसित करेगी। इस प्रोजेक्ट की लागत 12 करोड़ 47 लाख रुपये होगी और इसे छह महीने में पूरा किया जाएगा। रिवर फ्रंट को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे काफी संख्या में टूरिस्ट यहां पहुंचेंगे। नायब सरकार ने इसके लिए बड़ा फैसला लिया है।

    By Anurag Aggarwa Edited By: Sushil Kumar Updated: Thu, 27 Mar 2025 07:20 PM (IST)
    Hero Image
    यमुना किनारे पर बनेंगे छठ घाट। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार यमुनानगर में बाढ़ी-माजरा पुल से पुरानी जगाधरी-सहारनपुर सड़क तक पश्चिमी यमुना नहर के पश्चिमी किनारे पर छठ पूजा घाट तथा रिवर-फ्रंट विकसित करेगी। रिवर फ्रंट के साथ-साथ पैदल मार्ग व पार्क भी विकसित किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिवर फ्रंट को टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करने के लिए सरकार ने इस प्रोजेक्ट के बजट में बढ़ोतरी की है। पहले 8 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से यह प्रोजेक्ट पूरा किया जाना था, जिसकी राशि बढ़ा दी गई है।

    शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने गुरुवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान यमुनानगर के भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के सवाल पर बताया कि इस प्रोजेक्ट को अब 12 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। सरकार छह महीनों में इस प्रोजेक्ट का शुरू कर देगी।

    इस पर घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि प्रशासनिक सहित सभी प्रकार की स्वीकृतियों में देरी नहीं होनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार रिवर फ्रंट को लेकर गंभीर है। इस पर जल्द से जल्द काम शुरू होगा ताकि लोगों को सुविधाएं दी जा सके।

    पीपीपी मोड पर अल्ट्रासाउंड सुविधा

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जुलाना की कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के सवाल पर बताया कि जुलाना के अस्पताल में पीपीपी मोड पर अल्ट्रासाउंड सुविधा दी जाएगी। इसके लिए टेंडर जारी किया गया था, लेकिन कोई बीड नहीं आई। ऐसे में नये सिरे से टेंडर जारी होगा।

    विनेश फोगाट ने अस्पताल में स्टाफ की कमी का मुद्दा भी उठाया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 561 डॉक्टरों की भर्ती हो चुकी है। जल्दी ही उनकी नियुक्ति होगी और खाली पदों को भरा जाएगा। अस्पताल भवन की जर्जर हालत पर उन्होंने कहा कि इस पर भी रिपोर्ट लेकर कार्रवाई होगी।

    कोसली में सरसों एक्सीलेंस सेंटर

    हरियाणा सरकार कोसली के टहना दिपालपुर गांव में 24 एकड़ भूमि पर सरसों एक्सीलेंस सेंटर (उत्कृष्टता केंद्र) स्थापित करेगी। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कोसली के विधायक अनिल यादव ढहीना की मांग पर यह जवाब दिया।

    कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने ढहीना गांव में हरियाणा बीज विकास निगम का बीज बिक्री केंद्र भी स्थापित करने का निर्णय लिया है। ढहीना खंड व इसके आसपास के 40-50 गांवों में एक भी बीज बिक्री केंद्र नहीं है। इसीलिए सरकार ने यह फैसला लिया है।

    पोर्टल पर ही होगा मैरिज रजिस्ट्रेशन

    सढ़ोरा की कांग्रेस विधायक रेणु बाला ने मैरिज रजिस्ट्रेशन की सुविधा ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी देने का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के चलते युवा विदेशों में जा रहे हैं। इसके लिए विवाह पंजीकरण अनिवार्य है।

    सरनेम सहित कुछ खामियों के चलते ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हो पाता। निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि विदेश में जाने वाले बच्चों के लिए मैरिज रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। ऑनलाइन पोर्टल पर ही यह सुविधा है। इसे ऑफलाइन नहीं किया जा सकता।

    यह भी पढ़ें- Haryana Politics: क्या दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे मोहन लाल बडौली? PM मोदी और अमित शाह से की मुलाकात