Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Politics: क्या दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे मोहन लाल बडौली? PM मोदी और अमित शाह से की मुलाकात

    हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चल रही लॉबिंग के बीच मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद सियासी चर्चा तेज हो गई है कि क्या मोहन लाल बडौली को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा?

    By Anurag Aggarwa Edited By: Sushil Kumar Updated: Thu, 27 Mar 2025 04:59 PM (IST)
    Hero Image
    Haryana Politics: मोहन लाल बडौली ने PM मोदी से की मुलाकात। फोटो- सोशल मीडिया

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए चल रही लॉबिंग के बीच मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मोहन लाल बडौली बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में हो रही इन मुलाकातों के बाद उम्मीद की जा रही है कि मोहन लाल बडौली को पार्टी दोबारा से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है, लेकिन हिमाचल प्रदेश के कसौली का दुष्कर्म कांड उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है।

    हालांकि, कसौली दुष्कर्म कांड में मोहन लाल बडौली को क्लीन चिट मिल चुकी है और यह साबित हो चुका है कि उनके विरुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र के तहत आरोप लगाए गए थे, लेकिन इन आरोपों के बाद पार्टी को राजनीतिक रूप से काफी नुकसान हुआ था।

    भाजपा के शीर्ष नेताओं को जनता व विपक्ष में जवाब देना भारी हो रहा था। मोहन लाल बडौली लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। उन्हीं के कार्यकाल में भाजपा ने लोकसभा की पांच और विधानसभा की 48 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा ने शहरी निकाय चुनाव में भी क्लीन स्विप किया है।

    मनोहर लाल बन सकते हैं भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष

    मोहन लाल बडौली की गिनती भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के करीबियों में होती है। लोकसभा, विधानसभा और शहरी निकाय चुनाव में मोहन लाल बडौली मुख्यमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर चले।

    इसके बावजूद राज्य में भाजपा के कई ऐसे नेता हैं, जो केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के लिए मोहन लाल बडौली से भी ज्यादा करीबी हैं और वे उनमें से किसी एक को प्रदेश अध्यक्ष बना सकते हैं। इसकी संभावना तब ज्यादा बलवती हो गई, जब राष्ट्रीय स्तर पर यह चर्चा तेज हो गई कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

    पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में मनोहर लाल की गिनती

    मनोहर लाल को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की चर्चा उस समय भी चली थी, जब उन्हें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी से अलग कर लोकसभा का चुनाव लड़वाया गया और चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्री बनाया गया।

    मनोहर लाल की गिनती पीएम मोदी और अमित शाह के बाद पार्टी के सबसे वरिष्ठ व विश्वनसीय नेताओं में होती है। मोहन लाल बडौली के ऊपर उनका भी आशीर्वाद है, लेकिन बडौली के अलावा आधा दर्जन नेताओं की उनकी कुर्सी पर निगाह है, जिस पर कब्जे के लिए वे अंदरुनी प्रयास करते नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- खुशखबरी! हरियाणा में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती शुरू, हजारों पदों पर होगी नियुक्ति