विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुशखबरी: CM नायब सैनी का बड़ा एलान, दो लाख लोगों को जल्द मिलेंगे सौ-सौ गज के प्लॉट, मकान बनाने के लिए पैसे भी मिलेंगे

Published: Fri, 08 Nov 2024 10:07 PM (IST)

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि जल्द ही गांवों में रहने वाले दो लाख गरीब ...और पढ़ें

दो लाख लोगों को मिलेंगे सौ-सौ गज के प्लॉट, सीएम सैनी का बड़ा एलान।
दो लाख लोगों को मिलेंगे सौ-सौ गज के प्लॉट, सीएम सैनी का बड़ा एलान।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि जल्दी ही गांवों में रहने वाले दो लाख गरीब लोगों को 100-100 गज के प्लाट वितरित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत इन लाभार्थियों को मकान बनाने हेतु वित्तीय सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को जरूरी तैयारी करने के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की समीक्षा बैठक में शहरी क्षेत्रों में दिए जाने वाले फ्लैट के निर्माण की समीक्षा की। बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी शामिल हुए।

नायब सैनी ने अधिकारियों से कहा कि 100-100 गज के प्लाट शहरों की तर्ज पर सभी बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित विकसित कालोनियों में दिए जाने चाहिए, जिनमें पक्की सड़कें, बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सौर ऊर्जा, पार्क और ओपन ग्रीन स्पेस की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

170 करोड़ की लागत से कामों की शुरुआत जल्द

बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत फ्लैट लेने हेतु पंजीकृत आवेदकों को पहले चरण में आठ जिलों में निजी डेवलपर्स द्वारा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए बनाए गए 6618 फ्लैट्स का आवंटन शीघ्र होगा।

यह भी पढ़ें- Haryana Politics: 'बिना बुलाए कोई न जाएं वायनाड', प्रियंका गांधी की हाजिरी लगाने पहुंच रहे नेताओं पर कांग्रेस की रोक, जानिए क्यों?

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत 14 शहरों में जिन लाभार्थियों को प्लॉट आवंटित किए गए थे, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़कर मकान बनाने हेतु 2.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

इन 14 शहरों में लगभग 170 करोड़ रुपये की लागत से ढांचागत विकास के कामों की शुरुआत जल्दी होगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा इस कार्य के लिए अनुमान तैयार किए जा चुके हैं।

भौतिक सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गईं

बैठक में जानकारी दी गई कि सेक्टर 23 जगाधरी में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के दो हजार लाभार्थियों को मकान निर्माण शुरू करने हेतु प्लाट का कब्जा दिया जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा यहां सभी भौतिक सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं।

यह भी पढ़ें- शीतकालीन सत्र से पहले हरियाणा विधानसभा में निकला जहरीला सांप, डंसने के तुरंत बाद हो जाती है मैत; मचा हड़कंप