Lok Sabha Election 2024 के लिए BJP का नया दांव, त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब को हरियाणा में दी एक और बड़ी जिम्मेदारी
Lok Sabha Election भाजपा ने पार्टी प्रभारी बिप्लब कुमार देब को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ( Biplab Kumar Deb) को भाजपा ने हरियाणा में ही पार्टी का लोकसभा चुनाव प्रभारी भी नियुक्त किया। बिप्लब कुमार देब भाजपा के राज्यसभा सदस्य हैं तथा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। बिप्लब कुमार देब साल 2018 में त्रिपुरा में भाजपा की जीत के सूत्रधार रहे हैं।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Haryana BJP In-charge Biplab Kumar Deb: देश में लोकसभा चुनाव (LokSabha Election 2024) की तैयारियों की कड़ी में भाजपा ने पार्टी प्रभारी बिप्लब कुमार देब को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ( Biplab Kumar Deb) को भाजपा ने हरियाणा में ही पार्टी का लोकसभा चुनाव प्रभारी भी नियुक्त किया है।
त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिपल्ब कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बहुत कम राज्य ऐसे हैं, जहां पार्टी प्रभारियों को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के प्रभारी का जिम्मा सौंपा है। बिप्लब कुमार देब भाजपा के राज्यसभा सदस्य हैं तथा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी रहते हुए बिप्लब कुमार देब न केवल पूरे हरियाणा का दौरा कर चुके हैं, बल्कि लोकसभा व विधानसभा स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात कर संगठन को पूरी मजबूती के साथ खड़ा कर चुके हैं।
बीजेपी की जीत के सूत्रधार रहे बिपल्ब
साल 2018 में त्रिपुरा में भाजपा की जीत के सूत्रधार रहे बिप्लब देब ने हरियाणा में पार्टी के घर बैठे और निराश नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं को भी फील्ड में सक्रिय करने में अहम भूमिका निभाई है। अगस्त 2017 को बिप्लब देब ने त्रिपुरा में सुदीप राय बर्मन के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधायकों को भारतीय जनता पार्टी में लाने में मदद की थी।
त्रिपुरा के दसवें सीएम बने थे बिपल्ब
2018 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में बिप्लब कुमार देब ने बनमालीपुर विधानसभा क्षेत्र में माकपा के अमल चक्रवर्ती को 9549 वोट के अंतर से पराजित किया। नौ मार्च 2018 को बिप्लब कुमार देब को लेफ्ट को मात देने का ईनाम मिला और त्रिपुरा के दसवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
सह चुनाव प्रभारी नियुक्त हुए सुरेंद्र नागर
बिप्लब कुमार देब के साथ भाजपा ने राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर को लोकसभा के लिए हरियाणा का सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। बिप्लब कुमार देब और सुरेंद्र नागर की आपस में बहुत अच्छी मित्रता है। दूध व चिकित्सा क्षेत्र के कारोबार से जुड़े सुरेंद्र नागर उत्तर प्रदेश के विधानसभा परिषद सदस्य रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: दिल्ली-पंजाब के बाद हरियाणा में भी सपना देख रही AAP, इस फॉर्मूले को अपनाकर लड़ेगा चुनाव
कौन हैं सुरेंद्र नागर?
अतीत में समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टियों से उनका संबंध रहा है। फिलहाल सुरेंद्र नागर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव, राज्यसभा सदस्य और राज्यसभा में उप सभापति भी हैं। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के समय सुरेंद्र नागर भाजपा में चर्चा में आए थे। सुरेंद्र नागर गुर्जर बिरादरी के शीर्ष नेताओं में शामिल हैं। सुरेंद्र सिंह नागर बुलंदशहर के मूल निवासी हैं और गौतमबुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा सदस्य रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।