Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: दिल्ली-पंजाब के बाद हरियाणा में भी सपना देख रही AAP, इस फॉर्मूले को अपनाकर लड़ेगा चुनाव

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 03:16 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 दिल्ली और पंजाब के बाद हरियाणा में सत्ता का सपना देख रही आम आदमी पार्टी जींद से लोकसभा चुनाव का आगाज करने वाली है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 28 जनवरी को बदलाव रैली के रूप में दस्तक देंगे। आप की जींद रैली इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बदली राजनीतिक परिस्थितियों में अब पार्टी के बाद सिर्फ धरातल पर काम करने वाले नेता और कार्यकर्ता रह गए।

    Hero Image
    दिल्ली-पंजाब के बाद हरियाणा में भी सपना देख रही AAP,

    अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। Lok Sabha Election 2024: दिल्ली और पंजाब के बाद हरियाणा में सत्ता का सपना देख रही आम आदमी पार्टी जींद से लोकसभा चुनाव का आगाज करने वाली है। जींद को प्रदेश की राजनीतिक राजधानी माना जाता है। प्रदेश के अधिकतर दल जींद से ही अपनी राजनीतिक गतिविधियों की शुरुआत करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    28 जनवरी को जींद में रैली करेंगे अरविंद केजरीवाल

    जींद पूरे हरियाणा के बीच में पड़ता है और यहां पहुंचना भी आसान होता है। प्रदेश को बड़े-बड़े राजनीतिक देने वाले जींद में आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 28 जनवरी को बदलाव रैली के रूप में दस्तक देंगे। अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जींद की धरती से हरियाणा में लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान को गति प्रदान करेंगे।

    भगवंत मान के साथ सीएम केजरीवाल करेंगे बदलाव रैली

    प्रदेश में अरविंद केजरीवाल जितनी बार भी आए हैं, हर बार उनके साथ भगवंत मान मौजूद रहे। जींद से पहले पंचकूला, भिवानी और रोहतक में अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए तीन बार आ चुके हैं। इस बार केजरीवाल और मान की जोड़ी बदलाव रैली को संबोधित करने जींद पहुंच रही है।

    जींद में ही क्यों रैली कर रही आप

    आम आदमी पार्टी की जींद रैली इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बदली राजनीतिक परिस्थितियों में अब पार्टी के बाद सिर्फ धरातल पर काम करने वाले नेता और कार्यकर्ता रह गए हैं। इस रैली की सफलता का पूरा दारोमदार आम आदमी पार्टी हरियाणा के अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता तथा वरिष्ठ उप प्रधान अनुराग ढांडा के कंधों पर टिका है।

    आप को छोड़ बीजेपी में शामिल हुए अशोक तंवर

    आप की प्रचार समिति के संयोजक डॉ. अशोक तंवर, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा पिछले दिनों आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा व कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। इन नेताओं के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले पार्टी के सभी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी डॉ. सुशील गुप्ता और अनुराग ढांडा के ऊपर थी, जो अब वापस आन पड़ी है।

    पूरे राज्य में आप का संगठन तैयार कर चुके डॉ. सुशील गुप्ता

    डॉ. सुशील गुप्ता और अनुराग ढांडा पूरे राज्य में घूमकर धरातल पर आम आदमी पार्टी का संगठन तैयार कर चुके हैं। राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक के रूप में उन्हें लगातार दिशा निर्देशन प्राप्त हो रहे हैं। सुशील गुप्ता और अनुराग ढांडा ने गांव से लेकर वार्ड तक प्रत्येक स्थान पर पार्टी का संगठन खड़ा करने में सफलता हासिल की है।

    आप और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे के लिए नहीं बनी सहमति

    हालांकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा सीटों के बंटवारे पर अभी किसी तरह की सहमति नहीं बन पाई है, लेकिन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान हरियाणा के जींद का दौरा कर न केवल कार्यकर्ताओं को गतिमान करने की रणनीति पर आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी से साल 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी तैयार करने में जुटे हैं।

    यह भी पढ़ें- खुशखबरी! हरियाणा में सजा काट रहे अपराधियों को मिला तोहफा, इन कैदियों की दो महीने की सजा हुई माफ; इस मापदंड पर मिली राहत


    हरियाणा में इस तरह के बदलाव की पक्षधर है आम आदमी पार्टी

    हरियाणा में आम आदमी पार्टी दिल्ली व पंजाब जैसा बदलाव लाना चाहती है। आम आदमी पार्टी को लगता है कि दोनों राज्यों में स्कूली बच्चों की शिक्षा व्यवस्था काफी कारगर है। अपराधों में काफी कमी आई है। पीने के पानी, सड़कों की हालत बहुत बढ़िया है। बिजली की कोई समस्या नहीं है और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली होने के बावजूद न तो बिजली की चोरी है और न ही बिजली का संकट है।

    इन मुद्दों पर जींद में दस्तक देगी आप

    सरकारी अस्पतालों में दवाइयां व टेस्ट मुफ्त हैं तथा डॉक्टरों की कोई कमी नहीं है। युवाओं को रोजगार, किसानों को सम्मान और महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलने में दोनों राज्य अव्वल हैं। इन सभी बातों व दावों को आधार बनाकर आम आदमी पार्टी हरियाणा में भी जींद से बदलाव की शुरुआत करना चाहती है। पार्टी ने हर वार्ड और गांव से कम से कम 10 व्यक्तियों को बदलाव रैली में लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके बाद अरविंद केजरीवाल के संदेश को लेकर पार्टी कार्यकर्ता हर गांव और वॉर्ड में जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- 'वो तो इतने ज्ञानी पुरूष हैं कि स्‍टोव में...’, हर‍ियाणा के मंत्री अन‍िल व‍िज ने राहुल गांधी को लेकर क्‍या कहा?