Move to Jagran APP

Haryana BJP: हरियाणा पूर्वमंत्री कैप्टन अभिमन्यु और भाजपा सांसद संजय भाटिया को यूपी चुनाव में मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

हरियाणा के पूर्व वित्‍तमंत्री कैप्‍टन अभिमन्‍यु और भाजपा सांसद संजय भटिया को उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए अहम जिम्‍मेदारी दी गई है। कैप्‍टन अभिमन्‍यु को उत्‍तर प्रदेश में भाजपा का चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। संजय भाटिया को पश्चिम उत्‍तर प्रदेश की कमान मिली है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 08 Sep 2021 05:52 PM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 05:52 PM (IST)
Haryana BJP: हरियाणा पूर्वमंत्री कैप्टन अभिमन्यु और भाजपा सांसद संजय भाटिया को यूपी चुनाव में मिली बड़ी जिम्‍मेदारी
हरियाणा के पूर्व वित्‍तमंत्री कैप्‍टन अभ्रिमन्‍यु और भाजपा सांसद संजय भाटिया। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। UP Assembly Election 2022: हरियाणा के दो भाजपा नेताओं की उत्‍तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका‍ निभाएंगे। भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव में हरियाणा भाजपा के दो बड़े नेताओं कैप्टन अभिमन्यु और संजय भाटिया को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

loksabha election banner

संगठन के कामकाज में दक्ष अभिमन्यु रह चुके हैं पंजाब के सहप्रभारी, भाटिया हैं हरियाणा भाजपा के महामंत्री 

हरियाणा के पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु को उत्तर प्रदेश चुनाव के प्रभारी बने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ सह प्रभारी बनाया गया है। वह उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पड़ाव डालेंगे। इसके साथ ही करनाल के सांसद संजय भाटिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। संगठन कार्यों में दक्ष कैप्टन अभिमन्यु पंजाब भाजपा के सहप्रभारी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। संजय भाटिया प्रदेश भाजपा के लंबे समय तक महामंत्री रहे हैं। भाटिया सांसद चुने जाने के बाद भी संगठन के कार्यों में पूरे उत्साह से हिस्सा लेते हैं।

अभिमन्‍यु होंगे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ सहप्रभारी और भाटिया संभालेंंगे पश्चिमी उप्र की कमान

भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ कैप्टन अभिमन्यु की तरह चार केंद्रीय मंत्रियों अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करलांदजे, अन्नपूर्णा देवी को भी सह प्रभारी बनाया है। इससे साफ है कि कैप्टन को चुनाव में काफी अहम जिम्मेदारी दी गई है। कैप्टन और भाटिया को उत्तर प्रदेश चुनाव में अपना संगठनात्मक कौशल दिखाने का पूरा अवसर मिलेगा।

कैप्टन अभिमन्‍यु को सह प्रभारी के रूप में पूरे उत्तर प्रदेश में धर्मेंद्र प्रधान के साथ रणनीतिक जिम्मेदारी निभानी होगी। दूसरी ओर, तीन कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान संगठनों के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संजय भाटिया की भूमिका काफी अहम रहेगी। 2019 में भाटिया करनाल लोकसभा में रिकार्ड मतों से विजयी हुए थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.