विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में HSRP नंबर प्लेट को लेकर DGP अजय सिंघल सख्त, पुलिस चलाने जा रही है बड़ा अभियान; भूलकर भी न करें ये गलती

Published: Thu, 15 Oct 2026 08:44 PM (GMT+05:30)

हरियाणा पुलिस जल्द ही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाएगी।

बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों की होगी जांच।

बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों की होगी जांच।

HighLights

  1. हरियाणा पुलिस एचएसआरपी नियमों के लिए अभियान चलाएगी।

  2. बिना या अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच होगी।

  3. सड़क सुरक्षा और वाहन पहचान सुनिश्चित करना मुख्य उद्देश्य।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जल्द विशेष जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाएगी।

निर्धारित मानकों के अनुरूप प्लेट नहीं लगाने वाले वाहनों की जांच होगी। नंबर प्लेट ढकी, अस्पष्ट या अनधिकृत होने पर भी लागू कानूनी प्रविधानों के तहत चालान और कार्रवाई की जा सकती है।

डीजीपी अजय सिंघल ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की

अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा मजबूत करना, वाहनों की पहचान सुनिश्चित करना और प्लेट के दुरुपयोग पर रोक लगाना है। पुलिस वाहन चालकों को एचएसआरपी के सुरक्षा लाभ और अधिकृत माध्यमों से इसे लगवाने की जानकारी देगी।

हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने वाहन मालिकों से मानकों के अनुरूप एचएसआरपी लगवाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्लेट पहचान और वाहन चोरी जैसे अपराधों की जांच में सहायक है।

एडीजीपी ट्रैफिक अमिताभ ढिल्लों के अनुसार, इसके सुरक्षा फीचर पंजीकरण विवरण के सत्यापन और छेड़छाड़ रोकने में मददगार हैं। नियम केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 50, मोटर वाहन (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) आदेश, 2018 और हरियाणा सरकार के निर्देशों में निर्धारित हैं। पुराने वाहनों के मालिक अधिकृत डीलर या पंजीकरण प्राधिकारी से प्लेट लगवाएं।

यह भी पढ़ें- PM मोदी का हरियाणा दौरा, अंबाला में 800 करोड़ के शहीद स्मारक का करेंगे उद्घाटन; तैयारियों में जुटी नायब सरकार