Move to Jagran APP

आखिरकार, हरियाणा में नए मंत्रियों व सीपीएस को मिले विभाग

कई दिनों की जद्दोजहद के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों व मुख्‍य संसदीय सचिवों (सीपीएस) विभाग आबवंटित कर दिए हैं। इसके साथ ही सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को नए सिरे से विभागों का आवंटन कर दिया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2015 09:52 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2015 10:29 PM (IST)
आखिरकार, हरियाणा में नए मंत्रियों व सीपीएस को मिले विभाग

चंडीगढ़। कई दिनों की जद्दोजहद के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पहले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों व मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) विभाग आबवंटित कर दिए हैं। इसके साथ ही सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों को नए सिरे से विभागों का आवंटन कर दिया गया है। मुख्य संसदीय सचिवों को कैबिनेट मंत्रियों के साथ संबद्ध किया गया है। मुख्यमंत्री ने विभाग आवंटन नपे-तुले तरीके से किया है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री मनोहर लान ने वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगियों की नाराजगी मोल न लेते हुए अपने तीन अहम विभाग कम किए हैं। मुख्यमंत्री के बाद नंबर दो प्रो. रामबिलास शर्मा के दो विभागों पर कैंची चली है। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का रुतबा बरकरार रखा गया है। उनका सिर्फ एक विभाग कम हुआ है।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल के साथ नए मंत्री।

मुख्यमंत्री ने विभागों के बंटवारे में कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है। विज से अगर ईएसआइ विभाग लिया गया है तो मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने पास से अभिलेखागार विभाग दिया है। इसके साथ ही वरिष्ठ आइएएस प्रदीप कासनी फिर विज के अधीन आ गए हैं। कासनी का विभाग अभिलेखागार अब तक सीएम के पास था।

राव नरबीर के विभागों में बढ़ोतरी हुई है। उनके विभागों की संख्या अब दो से तीन हो गई है। उन्हें वन एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग मिले हैं। कविता जैन मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पावरफुल हुई हैं। उन्हें मुख्यमंत्री ने अपने पास से शहरी स्थानीय निकाय जैसा अहम विभाग दिया है।

नए कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार को परिवहन व हाउसिंग विभाग मिले हैं। राज्य मंत्री बिक्रम ठेकेदार के विभागों में फेरबदल नहीं किया गया है। नए राज्य मंत्री घनश्याम सर्राफ प्रोटोकॉल में कृष्ण कुमार बेदी व कर्ण देव कांबोज से ऊपर रखे गए हैं। उन्हें जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग का स्वतंत्र प्रभार भी मिला है।

कृष्ण बेदी व कर्ण देव कांबोज को भी स्वंतत्र प्रभार का राज्यमंत्री बनाया गया है। अभी तक ये कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही संबद्ध थे। नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री ने अपने साथ ही रखा है। कैबिनेट मंत्रियों के प्रोटोकॉल में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।

--------------

नए सिरे से आवंटन के बाद मुख्यमंत्री व मंत्रियों के विभाग

1. मुख्यमंत्री मनोहर लाल : गृह, ऊर्जा, टाऊन एवं कंट्री प्लानिंग शहरी संपदा, खान एवं भू-विज्ञान, सामान्य प्रशासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, न्याय प्रशासन, वास्तुकला, इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी, जेल, सूचना, जन संपर्क एवं सांस्कृतिक मामले, कार्मिक एवं प्रशिक्षण, राजभवन मामले, नवीन अक्षय ऊर्जा।
तीन विभाग दिए
मुख्यमंत्री ने अपने विभागों में से कैबिनेट मंत्री अनिल विज को अभिलेखागार, कविता जैन को शहरी स्थानीय निकाय विभाग व कृष्ण लाल पंवार को हाउसिंग विभाग दिया।

2. रामबिलास शर्मा : शिक्षा एवं भाषा, तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, नागरिक उडड्यन, संसदीय मामले, पुरातत्व एवं संग्रहालय व आतिथ्य सत्कार।

दो विभाग लिए गए
परिवहन व खाद्य एवं आपूर्ति

3.कैप्टन अभिमन्यु : वित्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, आबकारी एवं कराधान, आयोजना, पर्यावरण, उद्योग एवं वाणिज्य, श्रम एवं रोजगार, कानून एवं विधायिका, संस्थागत वित्त एवं क्रेडिट नियंत्रण, चकबंदी, पुनर्वास, इएसआइ
दो गए एक विभाग मिला
कैप्टन के दो विभाग वन और औद्योगिक प्रशिक्षण राव नरबीर सिंह को दिए गए, जबकि ईएसआइ मिला।

4.ओपी धनखड़ : कृषि, विकास एवं पंचायत, सिंचाई, पशुपालन एवं डेयरी, मछली पालन।

5.अनिल विज : स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, आयुष, चुनाव, खेल एवं युवा मामले, अभिलेख।

ईएसआइ विभाग गया, अभिलेख मिला
विज का ईएसआइ विभाग कैप्टन अभिमन्यु को दिया गया, जबकि मुख्यमंत्री ने अपने पास से अभिलेखागार विभाग उन्हें दिया है।

6. राव नरबीर : लोकनिर्माण बिल्डिंग एवं रोड, वन व औद्योगिक प्रशिक्षण
एक गया दो मिले
राव नरबीर को वन व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग दिए गए हैं, जबकि उनका अहम विभाग जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी राज्य मंत्री घनश्याम सर्राफ को दिया गया है।

7.कविता जैन : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास व शहरी स्थानीय निकाय।

एक अहम विभाग मिला, एक गया
कविता जैन को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने पास से शहरी स्थानीय निकाय जैसा अहम विभाग दिया है। जबकि उनका अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग राज्य मंत्री कृष्ण बेदी को दिया गया।

8. कृष्ण लाल पंवार (नए मंत्री) : परिवहन, हाउसिंग

राज्य मंत्री
1.बिक्रम सिंह ठेकेदार : सहकारिता, प्रिंटिंग व स्टेशनरी (स्वतंत्र प्रभार), विकास एवं पंचायत विभाग संबंधित मंत्री के साथ संबद्ध।

2.घनश्याम सर्राफ (नए मंत्री) : जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी स्वतंत्र प्रभार, आबकारी एवं कराधान

3. कृष्ण कुमार : अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के साथ संबद्ध), महिला एवं बाल विकास (महिला एवं बाल विकास मंत्री के साथ संबद्ध)
4. . कर्ण देव कबोज : खाद्य एवं आपूर्ति (स्वतंत्र कार्यभार, वन (वन मंत्री के साथ संबद्ध)

5.नायब सिंह (नए मंत्री) : खान एवं भू-विज्ञान (मुख्यमंत्री के साथ संबद्ध), अक्षय ऊर्जा (मुख्यमंत्री के साथ संबद्ध)

--------------
मुख्य संसदीय सचिव

1. डा. कमल गुप्ता : स्वास्थ्य (स्वास्थ्य मंत्री के साथ संबद्ध)

2. श्याम सिंह राणा : जेल (मुख्यमंत्री के साथ संबद्ध), राजस्व, चकबंदी और पुर्नवास (वित्त मंत्री के साथ संबद्ध)

3. बक्शीश सिंह विर्क : विकास एवं पंचायत (कृषि मंत्री के साथ संबद्ध)

4. सीमा त्रिखा : पर्यटन और सत्कार (शिक्षा मंत्री के साथ संबद्ध)

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ मुख्य संसदीय सचिव।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.