Move to Jagran APP

दिल्ली कूच कर रहे किसानों की धरपकड़, मार्गों पर कड़ी सुरक्षा

अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली कूच कर रहे किसानों की पुलिस ने धरपकड़ की। दिल्ली की सीमा से सटे इलाकों में पुलिस व अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 23 Feb 2018 12:39 PM (IST)Updated: Fri, 23 Feb 2018 12:39 PM (IST)
दिल्ली कूच कर रहे किसानों की धरपकड़, मार्गों पर कड़ी सुरक्षा
दिल्ली कूच कर रहे किसानों की धरपकड़, मार्गों पर कड़ी सुरक्षा

जेएनएन, चंडीगढ़। कर्ज माफी और फसलों का लागत मूल्य से डेढ़ गुणा अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर किसान आंदोलित हैं। शुक्रवार को किसानों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली कूच किया। कई किसान पुलिस प्रशासन की निगाहों के बचकर दिल्ली कूच करने में सफल रहे, जबकि कई किसानों को पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया। अकेले जींद में 50 से अधिक किसानों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली की सीमा से सटे इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस व अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

loksabha election banner

कुछ किसानों को पुलिस ने गत दिवस ही हिरासत में ले लिया था। गत दिवस 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया, इनमें 43 किसान शाहाबाद, 34 किसान पिपली, 16 किसान लाडवा तो पंजाब से कुरुक्षेत्र पहुंचे 15 किसानों को थाना केयूके क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पंजाब भाकियू के कादियां गुट के अध्यक्ष हरमीत सिंह कादियां व प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह गोलेवाल सहित पांच लोगों पर 107/150 की कार्रवाई की गई है।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने कानून व्यवस्था बनाए रखने, किसानों को समझाने और दिल्ली आने से रोकने के लिए पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशकों को पत्र लिखा है। वहीं, विपक्ष के नेता अभय चौटाला ने दिल्ली कूच का एलान करने वाले किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया है।

बता दें, राष्ट्रीय किसान महासंघ के आह्वान पर कई राज्यों के किसान दिल्ली घेराव के लिए सीमावर्ती जिलों में डेरा जमाए हुए थे। आंदोलनकारियों से निपटने के लिए प्रमुख किसान नेताओं की गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। किसान संगठनों का दावा है कि हरियाणा से सैकड़ों किसान हिरासत में लिए गए हैं। किसान नेता कर्म सिंह मथाना, कुरुक्षेत्र जिला प्रधान कृष्ण कुमार, भूरा राम पपनवा सहित कई किसान नेताओ को हिरासत में लिए जाने की बात कही जा रही है।

गत दिवस राष्ट्रीय किसान महासंघ की कोर कमेटी के सदस्य सरदार गुरनाम सिंह चढ़ूनी के घर पर पुलिस ने धावा बोला और उनके बड़े भाई गुरदीप सिंह और बड़े बेटे हर्षपाल को उठाया। मंडल प्रधान सत्यवान नरवाल, यमुनानगर से संजू सरवा, कृष्ण सुड़ल, संदीप महेश्वरी, सोनीपत से रोहतास बेनीवाल, हिसार के सुरेश कोथ को हिरासत में लिया गया है। करनाल के घरौंडा, कैथल और जींद के नरवाना में भी किसानों को हिरासत में लिया गया है। आइजी ममता सिंह ने बताया कि राज्य में पैरा मिलिट्री फोर्स की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं।

यह भी पढ़ेंः मल्टीनेशनल कंपनियों से मुकाबला करेगा मल्टीपर्पज स्वदेशी सेनेटरी पैड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.