विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में ईडी का बड़ा एक्शन, रिटायर्ड DSP जगबीर के बेटों के ठिकानों पर छापामारी

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:49 PM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंचकूला में सेवानिवृत्त डीएसपी जगबीर के बेटों के ठिकानों पर छापा मारा, जो शराब कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं।

शराब कारोबार से जुड़े रिटायर्ड डीएसपी जगबीर के बेटों के ठिकानों पर ईडी की रेड।

शराब कारोबार से जुड़े रिटायर्ड डीएसपी जगबीर के बेटों के ठिकानों पर ईडी की रेड।

HighLights

  1. ईडी ने पंचकूला में सेवानिवृत्त डीएसपी जगबीर के बेटों के ठिकानों पर छापा मारा।

  2. शराब कारोबार से जुड़े होने के संदेह में हुई यह कार्रवाई।

  3. लैपटॉप, मोबाइल, दस्तावेज और नकदी जब्त, आधिकारिक बयान प्रतीक्षित।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। पंचकूला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सेवानिवृत्त डीएसपी जगबीर के बेटों के ठिकानों पर छापामारी की।

सेक्टर-17 स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 और 102 में ईडी की टीम ने कई घंटे तक जांच और तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई पूरी होने के बाद टीम अपने साथ लैपटाप, मोबाइल फोन, महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी लेकर रवाना हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी अधिकारियों ने तलाशी के दौरान कई अहम दस्तावेजों और इलेक्ट्रानिक उपकरणों को कब्जे में लिया है। टीम इन सभी सामान को अपने साथ ले गई। हालांकि, कार्रवाई के दौरान परिवार के किसी भी सदस्य को ईडी अधिकारी अपने साथ नहीं ले गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 और 102 में सेवानिवृत्त डीएसपी जगबीर के बेटे रहते हैं। बताया जा रहा है कि जगबीर के बेटे शराब कारोबार से जुड़े हुए हैं। इसी सिलसिले में ईडी की टीम ने उनके आवास पर पहुंचकर जांच और तलाशी की कार्रवाई की।

फिलहाल इस छापामारी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी या बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में कार्रवाई के पीछे के कारणों और जांच के दायरे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।