दीपावली पर राजनीति के रंग, लॉन में साथ घूमे राहुल गांधी और हुड्डा; BJP खेमे में भी बधाई देने की होड़
छोटी दीपावली पर हरियाणा की राजनीति में कई रंग दिखे। राहुल गांधी के निवास पर भूपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेसी ...और पढ़ें
-1794059741275_m.webp)
दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर दीवाली समारोह कार्यक्रम। फोटो जागरण
HighLights
राहुल गांधी के निवास पर हरियाणा कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा।
भूपेंद्र हुड्डा और राहुल गांधी के बीच दिखी गर्मजोशी।
हरियाणा भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। छोटी दीपावली पर शनिवार को राजनीति के कई रंग दिखे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निवास पर आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में हरियाणा के कई दिग्गज कांग्रेसी नेता जुटे। इसी तरह भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को बधाई देने हरियाणा भाजपा के कई नेता पहुंचे।
राहुल के निवास पर आयोजित दीवाली मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह अलग अंदाज में नजर आए।
यह समारोह हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इस दौरान भूपेंद्र हुड्डा और राहुल गांधी तथा दीपेंद्र हुड्डा और प्रियंका गांधी में काफी गर्मजोशी देखने को मिली।
काफी देर तक साथ रहे राहुल और हुड्डा
काफी देर तक राहुल और हुड्डा पार्टी लान में साथ घूमते रहे और दोनों ने मिलकर अन्य मेहमानों की आवभगत की। सोनिया गांधी से दुआ सलाम के बाद हुड्डा और राहुल काफी समय साथ ही रहे। प्रियंका गांधी भी काफी देर तक हुड्डा और उनके साथ आए नेताओं के साथ एक ही मेज पर बैठी रहीं।
वहीं, सेवानिवृत्त आइपीएस अधिकारी शत्रुजीत कपूर ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी ने हरियाणा भाजपा की अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता से मुलाकात कर बधाई दी। सांसद संजय भाटिया ने भी भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को व्यक्तिगत रूप से जाकर बधाई दी।