अनिल विज आैर महिला एसपी का विवाद गर्माया, मामला सीएम तक पहुंचा
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और पानीपत की महिला एसपी संगीता वालिया के बीच विवाद गर्माया गया है। विज ने एसपी की मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और पानीपत की महिला एसपी संगीता कालिया के बीच विवाद फिर गर्मा गया है। यह मामला अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास पहुंच गया है। विज ने बैठकों में नहीं अाने पर महिला एसपी की मुख्यमंत्री मनोहरलाल से शिकायत की है। विज पानीपत में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में एसपी संगीता के शामिल न होने से बेहद खफा हैं। दोनों के बीच विवाद काफी पुराना है। करीब ढ़ाई साल पहले फतेहाबाद में विज अौर महिला एसपी के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद काफी सुर्खियों में आ गया था और प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमा गया था।
अनिल विज ने सीएम मनोहरलाल से की शिकायत, सर्विस रूल्स के मुताबिक कार्रवाई की मांग की
बता दें कि स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज पानीपत के प्रभारी मंत्री हैं। इस नाते वह हर माह जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हैं। महिला एसपी संगीता कालिया पिछली तीन बैठकों से गैरहाजिर रही हैं। इस पर विज ने जहां कड़ी नाराजगी जताई है, वहीं सीएम से शिकायत करते हुए कहा है कि एक एसपी का तीन-तीन बार लगातार कष्ट निवारण की बैठक में न आना बड़ी अनुशासनहीनता है। आइपीएस अधिकारी पर सरकार को सर्विस रूल्स के मुताबिक कार्रवाई करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: महिला क्रिकेट कप्तान हरमनप्रीत कौर पर बड़ा खुलासा, गंवा सकती हैं DSP की नौकरी
कष्ट निवारण समिति की बैठक में महिला एसपी संगीता कालिया के नहीं आने से विज नाराज
विज की शिकायत के बाद मामले के और गरमाने के आसार बन गए हैं। चूंकि, खेल मंत्री अनिल विज और महिला एसपी संगीता कालिया के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। बीते सप्ताह हुई पानीपत की कष्ट निवारण समिति की बैठक से ठीक एक दिन पहले कालिया अर्जेंट लीव लेते हुए अवकाश पर चली गई थीं। समझा जाता है कि फतेहाबाद में हुए विवाद के कारण महिला एसपी इन बैठकों से बच रही हैं।
यह भी पढ़ें: विज और महिला एसपी संगीता कालिया फिर आमने-सामने, मंत्री की बैठकों में नहीं आ रहीं
पानीपत में पिछले शुक्रवार को हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक विज ने एसपी संगीता कालिया का नहीं देखा तो उन्होंने एएसपी चंद्रमोहन से पूछा कि आपकी एसपी कहां हैं? वह पिछली मीटिंग में भी नहीं थी। कोई सूचना भी नहीं दी। एसपी का मीटिंग में आना जरूरी नहीं है क्या?
यह भी पढ़ें: अब महिला एसपी से भिड़े अनिल विज, मिला करारा जवाब
इसके बाद विज ने एक शिकायत में सुनते हुए एएसपी से कहा कि अब फरियादी को कैसे न्याय दिया जाए? आप लोग ठीक से काम करते नहीं हो। आपकी एसपी मीटिंग में आती नहीं। आखिर मैं किससे कहूं? इस पर एएसपी चंद्रमोहन ने बताया कि मैडम को जरूरी काम आ गया था। वह एक दिन की अर्जेंट लीव पर गई हैं। बैठक में राज्य के परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार भी मौजूद थे।
पानीपत में कष्ट निवारण समिति की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार।
ढ़ाई साल पहले ऐसे हुआ था विवाद
करीब ढ़ाई साल पहले 27 नवंबर 2015 को फतेहाबाद में कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज महिला पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया पर सरेअाम बिफर पड़ेे थे। संगीता उस समय फतेहाबाद की एसपी थीं। मंत्री जी ने अपना रोब दिखाया तो संगीता ने भी उसी अंदाज में उनकी बात का विरोध किया। इस दौरान उनके बीच तीखी कहासुनी हुई।
फतेहाबाद में करीब ढ़ाई साल पहले हुए विवाद के दौरान अनिल विज और एसपी संगीता कालिया।
विज के गेट आउट कहने का एसपी ने किया थ विरोध, कहा- सरकारी अफसर हूं, नहीं जाऊंगी
बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कर रहे थे। बैठक में जन शिकायतों की सुनवाई हो रही थी। विवाद बढ़ गया और इससे हंगामे की स्थिति पैदा हाे गई। दोनों में कहासुनी बढ़ी तो तैश में आए स्वास्थ्य मंत्री ने एसपी से कहा-गेट आउट कहते हुए बैठक से निकल जाने को कह दिया। इस पर एसपी ने जवाब दिया- सरकारी ऑफिसर हूं, यहां से नहीं जाऊंगी। इस बात पर भड़के अनिल विज बैठक से उठकर चले गए। बैठक से जाते हुए विज ने कहा, जब तक यह एसपी यहां हैं, मैं किसी बैठक में नहीं आऊंगा।
फतेहाबाद में करीब ढ़ाई साल पहले हुए विवाद के दौरान अनिल विज और एसपी संगीता कालिया।
इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया और पूरे प्रदेश में राजनीतिक माहौल गर्मा गया। विरोधी दलों ने अनिल विज को निशाने पर ले लिया। विवाद के अगले ही दिन 28 नवंबर 2015 को संगीता कालिया का फतेहाबाद से तबादला कर दिया गया। संगीता कालिया को मानेसर स्थित चौथी आईआरबी का कमांडेंट बना दिया गया।
यह भी पढ़ें: गुरमीत राम रहीम की जेल में थी गैंगवार की तैयारी, कैदियों ने बनाए अनोखे हथियार