विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, छठे वेतन आयोग का DA 7% बढ़ा; अब 269% मिलेगा महंगाई भत्ता

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:01 PM (GMT+05:30)

हरियाणा सरकार ने छठे वेतन आयोग के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 7 प्रतिशत बढ़ाकर 269 प्रतिशत कर दिया है, जो 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा।

छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सात प्रतिशत बढ़ा। फाइल फोटो

छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सात प्रतिशत बढ़ा। फाइल फोटो

HighLights

  1. छठे वेतन आयोग कर्मचारियों का डीए 7 प्रतिशत बढ़ा

  2. महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2026 से 269 प्रतिशत होगा

  3. जुलाई से अक्टूबर का एरियर जनवरी वेतन में मिलेगा

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में सरकार ने सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब इन कर्मचारियों को एक जुलाई 2026 से 262 प्रतिशत की बजाय 269 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

अगले महीने मिलने वाले नवंबर के वेतन में बढ़ा डीए शामिल होगा, जबकि जुलाई से अक्टूबर तक का चार महीने का एरियर जनवरी के वेतन के साथ मिलेगा। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

दो दिन पहले ही पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 14 प्रतिशत बढ़ाते हुए 483 प्रतिशत से 497 प्रतिशत किया गया था।

हालांकि, पांचवें और छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को अभी डीए बढ़ने का इंतजार करना होगा। सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे सरकारी कर्मचारियों के डीए में प्रदेश सरकार पहले ही तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 63 प्रतिशत कर चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।