स्काॅर्पियो गाड़ी की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, पंचकूला में रामगढ़ फ्लाईओवर के नीचे हादसा
पंचकूला के रामगढ़ फ्लाईओवर के नीचे एक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। उसे एक काले ...और पढ़ें

रामगढ़ फ्लाईओवर के नीचे हादसा। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
रामगढ़ फ्लाईओवर के नीचे हुआ भीषण सड़क हादसा।
स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर से साइकिल सवार की मौत।
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
संवाद सहयोगी, बरवाला (पंचकूला)। रामगढ़ फ्लाईओवर के नीचे सड़क हादसे में साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ हुआ। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
साइकिल सवार व्यक्ति का स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर एचआर 25 -बीएच 1387एन के साथ हादसा हो गया। दुर्घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला की मॉर्चरी में रखवाया गया है।