यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Biggest Ravana in Panchkula: पंचकुला में तैयार हुआ देश का सबसे बड़ा रावण, लागत खर्च जानकर रह जाएंगे हैरान
Biggest Ravana in Panchkula पंचकूला में देश का सबसे बड़ा रावण बनाया गया है। 171 फुट रावण को मैदान में ...और पढ़ें

राजेश मलकानियां, पंचकूला। देश के सबसे बड़े रावण का पुतला शालीमार ग्राउंड सेक्टर 5 पंचकूला में खड़ा हो गया है। साल 2018 के बाद ये दूसरा मौका है, जब देश का सबसे बड़ा रावण पंचकूला में जलेगा। इस भव्य दशहरा समारोह का आयोजन श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (दशहरा कमेटी) और श्री आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से किया जा रहा है।
श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (दशहरा कमेटी) के चेयरमैन विष्णु गोयल, प्रधान जोनी मित्तल, महासचिव संदीप गुप्ता ने बताया कि पांच दिन पहले रावण इसलिए खड़ा किया गया है, जिससे स्कूली विद्यार्थी एवं शहरवासी आसानी से इस पुतले को देख सकें और दशहरे के दिन किसी को परेशानी ना हो।
.jpg)
तमिलनाडु से मंगवाए जाते हैं इको फ्रेंडली
संदीप गुप्ता ने बताया कि तेजिंद्र सिंह राणा ने सेक्टर 5 में 171 फीट ऊंचा रावण तैयार किया है, जिसे गुरुवार रात को क्रेनों की मदद से खड़ा कर दिया गया है। इस रावण को बनाने में 25 कारीगर बीते तीन महीने से लगे हुए थे। इस रावण को बनाने में करीबन 20 लाख का खर्चा आया है। इस पुतले को बनाने में करीबन 25 क्विंटल लोहा, 500 बांस के टुकड़े, 3000 मीटर लंबा मैट, 3500 मीटर कपड़ा और 1 क्विंटल फाइबर से रावण का चेहरा तैयार किया है। इसके अंदर इको फ्रेंडली पटाखे लगाए हैं, जोकि आकर्षण का केंद्र रहते हैं, इन्हें तमिलनाडु से मंगवाया है। उसके अलावा यह रावण पूरी तरह से इको फ्रेंडली है और रिमोट के जरिए इस रावण का दहन किया जाएगा।
तीन दिवसीय होगा दशहरा महोत्सव
महासचिव संदीप गुप्ता ने बताया कि इस बार तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव मनाया जा रहा है। 22 और 23 मार्च शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 24 अक्टूबर को भजन सम्राट कन्हैया मित्तल भी भजन प्रस्तुत करेंगे। दशहरा समारोह में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Haryana News: शिक्षा विभाग ने गेस्ट टीचर्स को दिया झटका, आश्रितों को 58 साल तक वेतन देने का आदेश रद्द
साल 2019 में चंडीगढ़ के धनास गांव में बनाया गया था सबसे बड़ा रावण का पुतला
बराडा गांव से तेजिंदर सिंह राणा जिन्हें लोग प्रधान वाले रावण के नाम से भी जानते हैं। तेजिंदर सिंह राणा पिछले 35 सालों में रावण बना रहे हैं। तेजिंदर राणा ने दुनिया का सबसे ऊंचा रावण 221 फुट साल 2019 में चंडीगढ़ के धनास गांव में तैयार करवाया था जिसे देखने के लिए 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे। 56 साल के तेजिंदर सिंह राणा कहते हैं कि शौक बहुत बड़ी चीज होती है और कई बार लोग अपने शौक और जुनून में कई कीर्तिमान और रिकार्ड बना देते हैं।
हर साल बढ़ता रावण के पुतले का कद
तेजिंदर सिंह राणा जो की पेशे से मूर्तिकार हैं। उन्होंने आज से 35 साल पहले शौकिया तौर में अपने गांव में रावण तैयार करने का काम शुरू किया था। गांव में लोगों ने जिस तरीके से पहले बार बने 25 फुट के रावण को सराहा उसके बाद राणा ने हर साल रावण बनाने का फैसला किया। तेजिंदर सिंह राणा ने बताया कि हर साल वह रावण का कद बड़ा करते हैं इसके पीछे की वजह है कि जिस तरह से समाज में बुराइयां बढ़ रही हैं तो जैसे श्री राम ने रावण को जलाकर उसका नाश किया था उसी तरह वह भी चाहते हैं कि बुराई पर अच्छाई की जीत हो।
