विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM मनोहर लाल ने ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के 21 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी, जल्द पूरा होने का दिया आश्वासन

By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena
Published: Thu, 19 Oct 2023 08:18 PM (IST)

ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम (Rural Promotion Program) के चलते कुरुक्षेत्र कैथल और जींद जिलों में 21 करोड़ रुपये से अधिक की ...और पढ़ें

CM मनोहर लाल ने ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के 21 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी।
CM मनोहर लाल ने ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के 21 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी।

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। हरियाणा सरकार ग्रामीण संवर्धन कार्यक्रम के तहत कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद जिलों में 21 करोड़ रुपये से अधिक की 21 नई परियोजनाएं क्रियान्वित करेगी। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली इन परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुल स्वीकृत कार्यों में 2.46 करोड़ रुपये की लागत से गांव चौसाला तहसील कलायत, कैथल में आधारभूत संरचनाओं का नवीनीकरण, बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण, वितरण प्रणाली में सुधार, 2.66 करोड़ रुपये की लागत से गांव कलाशेर तहसील कलायत, कैथल में नहर आधारित वाटर वर्क्स का निर्माण, पुरानी एसी/पीवीसी जल आपूर्ति पाइप लाइनों को बदलना, जल जीवन मिशन के तहत कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करना, 2.92 करोड़ रुपये की लागत से गांव हरिगढ़, जींद में जल आपूर्ति योजना का नवीनीकरण और उन्नयन तथा वितरण पाइप लाइन, 1.45 करोड़ रुपये की लागत से गांव फुल्लियां कलां तहसील नरवाना, जींद में शेष गलियों में जल आपूर्ति पाइप लाइन बिछाना, क्षतिग्रस्त आरसीसी इनलेट चैनल के खिलाफ आरसीसी इनलेट चैनल का पुनर्निर्माण, बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कार्य शामिल है।

वितरण प्रणाली में किया जाएगा सुधार

प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा 1.35 करोड़ रुपये की लागत से कैथल के गांव पाई में वितरण प्रणाली का सुदृढ़ीकरण, 1.32 करोड़ रुपये की लागत से गांव हमीरगढ़, ब्लॉक उझाना तहसील नरवाना, जींद में जल आपूर्ति योजना का उन्नयन और शेष वितरण पाइप लाइन बिछाना, 1.19 करोड़ रुपये की लागत से गांव शामलो कलां, जींद में बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण और शैलो ट्यूबवेल की स्थापना, 1.13 करोड़ रुपये की लागत से गांव अजरानी, कुरुक्षेत्र में मौजूदा क्षतिग्रस्त एसी/पीवीसी पाइपलाइन और जेजेएम के तहत शेष क्षेत्र को कवर करना, 1.09 करोड़ रुपये की लागत से गांव फुल्लियां खुर्द, नरवाना, जींद में जल आपूर्ति योजना का नवीनीकरण और उन्नयन वितरण पाइप लाइन बिछाना, 1.10 करोड़ रुपये की लागत से गांव सोथा, सीवान, कैथल में वितरण प्रणाली में सुधार, पुरानी एसी/पीवीसी मौजूदा पाइप लाइनों को बदलना और जल जीवन मिशन के तहत कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने के कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

ये भी पढ़ें: Haryana Group D Exam: महिला अभ्यर्थियों के साथ एक सदस्य को भी मिलेगी मुफ्त बस यात्रा, बनाए गए हेल्प डेस्क

पाइप लाइन और घरेलू कनेक्शन कू योजनाओं को स्वीकृति

इनके अलावा 95.66 लाख रुपये की लागत से गांव सेरता तहसील, कैथल में वितरण प्रणाली में सुधार और शेष गलियों में पाइप लाइन बिछाने और कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करना, 67.95 लाख रुपये की लागत से जिला जींद के गांव गुरुसर की शेष गलियों में डीआई पाइप लाइन बिछाना, 23.4 लाख रुपये की लागत से गांव ज्योतिसर, कुरूक्षेत्र में मौजूदा पुरानी/क्षतिग्रस्त एसी/पीवीसी पाइपलाइन को बदलना, 1.66 लाख रुपये की लागत से गांव समालखी, जिला कुरुक्षेत्र में खराब ट्यूबवेल के स्थान पर नया ट्यूबवेल प्रदान करना, 44.28 लाख रुपये की लागत से गांव सियोंसर, कुरुक्षेत्र में पीई मौजूदा पुरानी/क्षतिग्रस्त एसी/पीवीसी पाइपलाइन को बदलना, 14.27 लाख रुपये की लागत से गांव अहमदपुर में खराब ट्यूबवेल के स्थान पर नया ट्यूबवेल, 52.11 लाख रुपये की लागत से गांव पोसवाल, जिला कैथल में पुरानी एसी/पीवीसी जल आपूर्ति पाइपलाइनों को बदलना और जल जीवन मिशन के तहत कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने के कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्वीकृत परियोजना को जल्द से जल्द शुरू करने और परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: Haryana News: शिक्षा विभाग ने गेस्ट टीचर्स को दिया झटका, आश्रितों को 58 साल तक वेतन देने का आदेश रद्द