Corona virus: हरियाणा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, मास्क और दस्ताने पहनकर ड्यूटी करेंगे पुलिसकर्मी
कोरोना वायरस को लेकर हरियाणा पुलिस ने एहतिहातन अपने कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना वायरस से बचाव के लिए पुलिस कर्मचारियों को मास्क व दस्ताने पहनकर ड्यूटी करने को कहा गया है। अधिकतर पुलिस कर्मचारी सार्वजनिक स्थानों पर ड्यूटी करते हैैं, जिस कारण उनके कोरोना वायरस की चपेट में आने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने मंगलवार को एक ट्वीट और पत्र के जरिये पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ स्टाफ से मास्क व दस्ताने पहनवाकर ड्यूटी करने को कहें। सभी पुलिस आयुक्त, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षकोंं, पुलिस महानिरीक्षकों व उप महानिरीक्षकों के साथ अन्य अधिकारियों से कहा गया है कि वे सरकार के इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करें।
एडीजीपी ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज को भी रखा है। पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि वे ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों के लिए दस्ताने व मास्क का इंतजाम करें। बता दें कि राज्य में करीब डेढ़ सौ संदिग्ध केस कोरोना वायरस के पाए गए हैैं, लेकिन अभी तक चिंता की कोई बात सामने नहीं आई है। चीन से लौटने वाले लोगों पर खास निगाह रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। लोगों से संपर्क के दौरान मास्क, दस्ताने और हैंड सेेनिटाइज़र आदि का प्रयोग करें। उन्होंने अफसरों को कहा कि वह सुनिश्चित करें कि कर्मचारी किसी जोखिम में न हों।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें