Move to Jagran APP

हरियाणा में कोरोना का रिकवरी रेट 83.99 फीसद पर पहुंचा, मृत्युदर 1.06 फीसद

हरियाणा में अब तक एक लाख से अधिक लोगों ने कोरोना को हराया है। राज्य में अब अब 18 हजार एक्टिव केस हैं। राज्य में गत दिवस 2863 मरीज और हुए ठीक हुए जबकि 2024 नए केस आए। 18 लोगों की मौत हुई।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 09:30 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 09:30 AM (IST)
हरियाणा में कोरोना का रिकवरी रेट 83.99 फीसद पर पहुंचा, मृत्युदर 1.06 फीसद
हरियाणा में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़ा। (सांकेतिक फोटो)

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना एक बार फिर बैकफुट पर आने लगा है। राज्य में अभी तक एक लाख से अधिक लोग कोरोना को हरा चुके हैं, जबकि अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या भी घटने लगी है। पिछले 24 घंटों में 2863 मरीज ठीक होकर घर लौटे तो 2024 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 18 मरीजों की मौत हो गई और 375 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 322 मरीज ऑक्सीजन और 53 वेंटिलेटर पर हैं।

loksabha election banner

हरियाणा में पॉजिटिव रेट जहां 6.71 फीसद है, वहीं रिकवरी रेट लगातार सुधरते हुए 83.99 फीसद पर पहुंच गया है। मृत्युदर 1.06 फीसद है। मामलों के दोगुने होने की अवधि भी एक दिन और बढ़कर 28 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक दस लाख लोगों पर 71 हजार 137 लोगों की जांच की जा रही। कोरोना से 1273 मरीजों की मौत हुई है जिनमें 882 पुरुष व 391 महिलाएं शामिल हैं।

हरियाणा के स्वास्थ्य सचिव राजीव अरोड़ा के अनुसार प्रदेश में अभी तक एक लाख 20 हजार 578 मरीज संक्रमण की चपेट में आए हैं। इनमें से एक लाख एक हजार 273 मरीज ठीक हो चुके हैं और 18 हजार 32 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। बता दें कि शुक्रवार को अंबाला, करनाल, हिसार, यमुनानगर, कैथल और जींद में दो-दो तथा सिरसा, भिवानी, पंचकूला, रोहतक, फरीदाबाद और गुरुग्राम में एक-एक मरीज की मौत हो गई।

कोरोना संक्रमित होने पर पूर्व विधायक मेदांता में भर्ती

जिला हिसार के नारनौंद क्षेत्र से इनेलो की पूर्व विधायक सरोज मोर को कोरोना संक्रमित होने के कारण मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बृहस्पतिवार देर रात भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते पूर्व विधायक को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी जिसके बाद उन्हें यहां लाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि अभी मरीज के स्वास्थ्य के संबंध में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। दो-तीन दिन इलाज के बाद स्थिति में सुधार होने की संभावना है।

कोरोना : हरियाणा कोरोना मीटर 25 सितंबर 2020

कुल केस / 24 घंटे में, 1.20 लाख/ 2,024

सक्रिय केस/ 24 घंटे में, 18,032/-857

स्वस्थ हुए / 24 घंटे में, 1.01 लाख/ 2,863 (1,01,273)

कुल मौतें / 24 घंटे में, 1,273 / 18

कुल टेस्ट/ 24 घंटे में, 18.03 लाख/ 20,053


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.