Move to Jagran APP

कांग्रेस मेयर चुनाव में महिला पर खेल सकती है दांव

मेयर सीट पर महिला पर दांव खेल सकती है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 08:57 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 05:15 AM (IST)
कांग्रेस मेयर चुनाव में महिला पर खेल सकती है दांव

जागरण संवाददाता, पंचकूला : नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा मेयर सीट पर महिला पर दांव खेल सकती है। कांग्रेस द्वारा पंचायत से लेकर लोकसभा तक महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण के लिए आवाज बुलंद की जा रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन को टिकट देने के बाद पूर्व मेयर उपिद्र कौर आहलुवालिया और हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता को आश्वासन दिया गया था कि नगर निगम मेयर चुनाव में एडजस्ट कर दिया जाएगा। अब प्रबल संभावना है कि मेयर के सीधे चुनाव में इन दोनों महिलाओं में से किसी एक को टिकट देकर कांग्रेस द्वारा अपने वायदे को पूरा करे। दोनों महिला नेताओं की पंचकूला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी पकड़ है। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए रंजीता मेहता पिछले पांच साल से जुटी हैं। उपिद्र कौर आहलुवालिया मेयर रहते हुए लोगों की समस्याओं को हल करवाने में अग्रणी रही। अब कांग्रेस का कैडर भी चाहता है कि चुनाव के दौरान अधिक से अधिक महिलाओं को मेयर और पार्षद की टिकट देकर मैदान में उतारा जाए। इसलिए आगामी चुनाव में महिला शक्ति को आगे लाना कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य होगा। सबसे अहम बात है कि यह दोनों महिलाएं पंजाबी समुदाय से हैं और पंजाबी वोट बैंक मजबूत है। शशि शर्मा भी लाइन में

loksabha election banner

पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन के खास समर्थक शशि शर्मा भी मेयर पद के लिए दावेदार हैं। शशि शर्मा विधानसभा चुनाव में चंद्रमोहन के साथ हर जगह नजर आए और उनके पक्ष में जमकर प्रचार किया। शशि शर्मा हरियाणा जनहित कांग्रेस से वर्ष 2009 में चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें अच्छे वोट मिले थे। शशि शर्मा ग्रामीण इलाकों में अच्छी पकड़ रखते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.