Move to Jagran APP

हरियाणा के चारों कोनों से कांग्रेस का हल्ला बोल, अगले चुनाव के लिए अभी से मैदान में

हरियाणा कांग्रेस ने गुटबाजी के बीच राज्‍य में चारों कोने से अपना एक तरह से हल्‍ला बोल दिया है। इस तरह कांग्रेस ने अगले साल होनेवाले चुनाव के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 25 Feb 2018 07:21 PM (IST)Updated: Sun, 25 Feb 2018 07:46 PM (IST)
हरियाणा के चारों कोनों से कांग्रेस का हल्ला बोल, अगले चुनाव के लिए अभी से मैदान में
हरियाणा के चारों कोनों से कांग्रेस का हल्ला बोल, अगले चुनाव के लिए अभी से मैदान में

जेएनएन, चंडीगढ़। गुटों में बंटे हरियाणा कांग्रेस के दिग्गजों ने अपने-अपने अंदाज में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ हल्ला बोलते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इन नेताओं ने रविवार को प्रदेश के चारों कोनों से हुंकार भरते हुए भाजपा को खुली चुनौती दी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने होडल, कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पूंडरी, विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने घरौंडा और प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने फतेहाबाद में भाजपा को ललकारते हुए किसी भी समय चुनाव करा लेने की पेशकश की है।

loksabha election banner

हुड्डा की 1992 के बाद पहली बार हुई होडल से निकली रथयात्रा पर टिकी निगाहें

होडल से लेकर घरौंडा-फतेहाबाद-पूंडरी तक पूरे प्रदेश में कांग्रेसियों की हुंकार गूंजी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जींद रैली के बाद कांग्रेसी पूरे जोश में दिखे। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने पैर में फ्रैक्चर के बावजूद जोशीले वर्करों के बीच जनक्रांति रथयात्रा का आगाज किया। उनके रथ पर आयोजक धर्म सिंह छौक्कर, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कुलदीप शर्मा, कर्ण सिंह दलाल और ललित नागर ही थे।

कैथल के पुंडरी में रविवार को आयोजित रैली में रणदीप सुरजेवाला और अन्‍य कांग्रेस नेता।

यह भी पढ़ें: मनाेहरलाल बोले, जो कभी स्‍कूल नहीं गए वही कर रहे गायत्री मंत्र का विरोध

किरण चौधरी ने घरौंडा तो रणदीप सुरजेवाला ने पूंडरी में बोला सरकार पर हमला

हुड्डा ने सधे हुए अंदाज में भाजपा की हुंकार रैली में लगे हर आरोप का तर्कों के साथ जवाब दिया। हुड्डा का रथ अब उनका प्लास्टर खुलने के बाद अप्रैल में गली-गली घूमेगा। दीपेंद्र हुड्डा, धर्म सिंह छौक्कर और कर्ण दलाल ने दावा किया कि भाजपा को उसकी जींद रैली का जवाब एक जिले की रैली से मिल गया है।

हाेडल में भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को अपनी रथयात्रा की शुरूआत करते हुए।

यह दूसरा मौका है जब हुड्डा हरियाणा के मुद्दों को लेकर रथ पर सवार हुए हैं। इससे पहले 1992 में जब स्व. भजनलाल कांग्रेस के बैनर के नीचे हरियाणा का नेतृत्व कर रहे थे, तब भी हुड्डा ने हरियाणा बचाओ रथयात्रा निकाली थी। किरण चौधरी ने करनाल के साथ लगते घरौंडा में चुनावी हुंकार भरी। उन्होंने वादे पूरे नहीं होने पर संगठन और सरकार दोनों को घेरा।

हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी रविवार को घरौंडा में आयोजित रैली में।

अशोक तंवर ने फतेहाबाद में की महिला सम्मेलन में भागीदारी

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल जिले के पूंडरी में पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों, महंगाई और अपराध पर सरकार की जमकर खिंचाई की। सुरजेवाला हर सप्ताह पूरे प्रदेश में घूमकर रैलियां कर रहे हैैं। कई मंथन शिविर कर चुके प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर फतेहाबाद में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के कार्यक्रम में शामिल हुए। सिरसा चौटाला क गढ़ माना जाता है। तंवर समर्थकों का दावा है कि सम्मेलन पूरी तरह सफल रहा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर  रविवार को फतेहाबाद में महिला कांग्रेस कार्यक्रम में।

यह भी पढ़ें: शिवसेना का ऐलान, हरियाणा में भी सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.