विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में बनेगा श्री कृष्ण कृपा धाम, नींव रख CM सैनी बोले-आने वाली पीढ़ियों को यहां संस्कार और समर्पण का ज्ञान मिलेगा

Published: Sun, 15 Nov 2026 02:20 PM (IST)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में श्री कृष्ण कृपा धाम का शिलान्यास किया और इसके निर्माण के लिए 31 ...और पढ़ें

पंचकूला में श्री कृष्ण कृपा धाम के भवन निर्माण का सीएम नायब सिंह सैनी ने किया शिलान्यास।

पंचकूला में श्री कृष्ण कृपा धाम के भवन निर्माण का सीएम नायब सिंह सैनी ने किया शिलान्यास।

HighLights

  1. पंचकूला में श्री कृष्ण कृपा धाम का शिलान्यास।

  2. मुख्यमंत्री ने 31 लाख रुपये देने की घोषणा की।

  3. यह धाम भावी पीढ़ियों को गीता का ज्ञान प्रदान करेगा।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। पंचकूला में श्री कृष्ण कृपा धाम बनेगा, जिसके भवन निर्माण का रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिलान्यास किया। उन्होंने धाम के निर्माण के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 31 लाख रुपये देने की घोषणा की।

सीएम ने कहा कि श्री कृष्ण कृपा धाम केवल एक भवन नहीं, बल्कि ऐसा आध्यात्मिक केंद्र बनेगा, जहां आने वाली पीढ़ियों को संस्कार, सेवा, समर्पण और श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से कर्म, कर्तव्य और लोक कल्याण का मार्ग दिखाया है, वहीं भगवान बिरसा मुंडा ने अपने संघर्ष से स्वाभिमान, एकता और अपनी धरती व संस्कृति की रक्षा का संदेश दिया। दोनों महापुरुषों का जीवन हमें समाज के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब व्यक्ति भविष्य को लेकर चिंतित रहता है, तब श्रीमद्भगवद्गीता उसे धैर्य, विवेक और कर्म करने की प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार गीता के संदेश को कुरुक्षेत्र से विश्वभर तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इसमें गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का महत्वपूर्ण योगदान है।

बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बुलंद की थी आवाज

जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मात्र 25 वर्ष की आयु में बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया तथा नशे, अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी आवाज उठाई। उनका जीवन अन्याय और शोषण के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन भी सुना। कार्यक्रम में कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, मेयर श्याम लाल बंसल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, बंतो कटारिया, ओमप्रकाश देवीनगर, सुनीता दुग्गल, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, उपायुक्त सतपाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।