Move to Jagran APP

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मंथन शुरू, कभी भी हो सकती है नियुक्ति

हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर अब नई नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर गहन मंथन शुरू कर दिया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2020 10:18 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2020 05:10 PM (IST)
हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मंथन शुरू, कभी भी हो सकती है नियुक्ति

नई दिल्ली [बिजेंद्र बंसल]। हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर अब नई नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर गहन मंथन शुरू कर दिया है। पार्टी हाईकमान अब कभी भी हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति कर सकता है।

loksabha election banner

बता दें कि 20 फरवरी को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष पद पर राज्य स्तरीय नेताओं से रायशुमारी के लिए नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव और मंत्री सुनील देवधर ने दिल्ली और चंडीगढ़ में नेताओं से सुझाव लिए थे। दिल्ली में सांसदों और चंडीगढ़ में विधायक व मंत्रियों से मिले सुझाव के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने 22 फरवरी को ही अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंप दी थी। सूत्र बताते हैं कि केंद्रीय पर्यवेक्षकों को राज्य स्तरीय नेताओं की तरफ से मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के अलावा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, सांसद नायब सैनी, विधायक महीपाल ढांडा, कमल गुप्ता के नामों के प्रस्ताव मिले थे।

केंद्रीय पर्यवेक्षकों से अलग पूर्व मंत्री भी दिल्ली में सक्रिय

केंद्रीय पर्यवेक्षकों की रायशुमारी रिपोर्ट से अलग भी राज्य के तीन पूर्व मंत्री प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए अपनी गोटियां बैठा रहे हैं। सूत्रों की माने तो इन तीनों मंत्रियों की दावेदारी तभी संभव है जब हाईकमान मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष के नाम को भी मंथन में शामिल करेंगे। इसका कारण भी यह बताया गया है कि पार्टी इस बार किसी हारे हुए विधायक, पूर्व मंत्री या सांसद को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं देना चाहती।

उधर पार्टी हाईकमान तक लोकसभा सदस्यों में से केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व नायब सैनी और विधायकों में महीपाल ढांडा सहित कमल गुप्ता के नामे की चर्चा दिल्ली में पार्टी मुख्यालय से लेकर नेताओं के बीच हो रही है। चर्चा तो यह भी है कि प्रदेशाध्यक्ष पद मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पसंद के नेता को ही दिया जाएगा ताकि सरकार और संगठन के बीच समन्वय बना रहे। इसके लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने भी अपनी सहमति जता दी है। प्रदेशाध्यक्ष पद पर किसकी नियुक्ति होगी, इस बाबत राज्य स्तरीय नेताओं प्रतिदिन अपने संरक्षक नेताओं के संपर्क में हैं। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र भी बुधवार को खत्म हो जाएगा। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष पद की लॉबिंग भी तेज हो जाएगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़नेे के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.