Move to Jagran APP

कांग्रेस के जवाब में भाजपा का बूथ स्तर पर महासंपर्क अभियान

भाजपा हरियाणा में बूथ स्‍तर पर महासंपर्क अभियान चलाएगी। यह अभियान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शुरू होगा। भाजपा ने यह कदम कांग्रेस के अभियान के जवाब में उठाया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 01:57 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 08:58 PM (IST)
कांग्रेस के जवाब में भाजपा का बूथ स्तर पर महासंपर्क अभियान
कांग्रेस के जवाब में भाजपा का बूथ स्तर पर महासंपर्क अभियान

जेएनएन, चंडीगढ़। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर  हरियाणा के कांग्रेसियों ने घर-घर कांग्रेस अभियान का आगाज कर दिया। इसके जवाब में भाजपा ने भी ताल ठोंक दी है। केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर चलाए गए विशेष संपर्क अभियान के बाद अब भाजपा संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए प्रत्येक बूथ पर महासपंर्क अभियान चलाएगी। हर बूथ पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी 50 परिवारों से संपर्क साधेंगे और उन्हें भाजपा की अंत्योदय विचारधारा की योजनाओं को लेकर जागरूक करेंगे।

loksabha election banner

पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी प्रत्येक बूथ पर 50 परिवारों से साधेंगे संपर्क

23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से शुरू होने वाले अभियान की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने बताया कि सभी बूथों पर संगठनात्मक मजबूती के लिए एक सप्ताह तक यह कार्यक्रम चलेगा। पहले दिन सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो बाद में 30 जून तक सुनियोजित तरीके से आयोजित किए जाएंगे।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शुरू होगा अभियान

महासंपर्क अभियान के दौरान पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की बूथों पर ड्यूटी लगेगी। इस दौरान प्रमुख पदाधिकारी प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 परिवार तक पहुंचेंगे तथा पार्टी की राष्ट्रीय विचारधारा से प्रेरित करेंगे। 

24 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ सुनना सुनिश्चित किया जाएगा। इस अभियान की तैयारी के लिए 22 जून को जिला, विधानसभा एवं मंडल स्तर पर शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक होगी और आगामी विशेष कार्य योजना तैयार की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.