Move to Jagran APP

कामगारों का मददगार बनेगा भाजपा संगठन, रोकने के साथ खाने व सोने का प्रबंध करेगा

मनोहर लाल ने भाजपा जिला अध्यक्षों को प्रवासी कामगारों को रोकने के अभियान में लगने तथा उनके लिए ठहरने खाने-पीने तथा सोने का प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 19 May 2020 12:50 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2020 12:50 PM (IST)
कामगारों का मददगार बनेगा भाजपा संगठन, रोकने के साथ खाने व सोने का प्रबंध करेगा
कामगारों का मददगार बनेगा भाजपा संगठन, रोकने के साथ खाने व सोने का प्रबंध करेगा

जेएनएन, चंडीगढ़। प्रवासियों की हो रही फजीहत के बाद हरियाणा में रह रहे कामगारों को रोकने तथा उनकी सुख सुविधाओं की चिंता अब भाजाप संगठन करेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के सभी भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ करीब ढ़ाई घंटे तक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर उन्हेंं प्रवासी कामगारों को रोकने के अभियान में लगाने तथा उनके लिए ठहरने, खाने-पीने तथा सोने का प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश सरकार अपने स्तर पर भी यह काम कर रही है।

loksabha election banner

हरियाणा में करीब आठ लाख कामगार ऐसे हैं, जो अपने प्रदेशों को लौटना चाहते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अनुसार एक लाख 60 हजार से ज्यादा कामगार अपने प्रदेशों में पहुंच चुके हैं। अब जबकि 40 हजार फैक्ट्रियां और औद्योगिक इकाइयों में काम शुरू करने की अनुमति दी जा चुकी है तो काफी श्रमिकों ने अपने प्रदेश लौटने का इरादा टाल दिया है। इसके बावजूद जो श्रमिक जाना चाहते हैं, सरकार उन्हेंं तमाम बंदोबस्त कर उनके प्रदेशों में भेजने को तैयार है। प्रदेश सरकार तभी इन श्रमिकों को उनके प्रदेशों में भेज सकती है, जब दूसरे प्रदेश की सरकारों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल जाए। बिना एनओसी के न तो रेलगाड़ी बुक होती है और न ही बसों का इंतजाम हो पाता है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और प्रांतीय संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट के साथ सभी जिला अध्यक्षों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने हर जिला अध्यक्ष और महामंत्री से उनके जिलों की स्थिति की जानकारी ली। इन जिलों में सक्रिय समाजसेवी संगठनों की भूमिका तथा जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में सभी जिला अध्यक्षों व महामंत्रियों से फीडबैक लिया गया। खासतौर से लाकडाउन के चौथे चरण में प्रवेश के बाद बरती जाने वाली सावधानी तथा संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर मुख्यमंत्री ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्षों व महामंत्रियों से कहा कि वे सड़कों पर निकलें तथा जहां भी कामगार जाते हुए दिखाई दें, उन्हेंं रोककर समझाएं। उन्हेंं बताएं कि सरकार उनके हितों को लेकर चिंतित है। उन्हेंं पैदल कहीं जाने की जरूरत नहीं है। सभी को रेलगाड़ी व बसों से भेजा जाएगा। तब तक उनका पूरा बंदोबस्त होगा। जिला अध्यक्ष व महामंत्रियों ने अपने-अपने जिलों में आ रही दिक्कतों पर भी मुख्यमंत्री के साथ संवाद किया, जिन पर उन्होंने उनके समाधान का भरोसा दिलाया है। भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष बराला व संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट के अनुसार मुख्यमंत्री पार्टी के विधायकों, सांसदों, मंत्रियों तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ भी निरंतर संवाद कर रहे हैं। करनाल भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद के अनुसार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक सभी के लिए नया अनुभव है।

मनोहर ने दिया नीतीश की पाती का जवाब

हरियाणा से लौटने के इच्छुक अपने लोगों को वापस भेजने के लिए पत्र लिखकर यात्रा खर्च का पैसा देने की पेशकश करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जवाबी पाती लिखी है। पत्र में हरियाणा के सीएम ने कहा है कि हमारे प्रदेश में दूसरे राज्य का रहने वाले हर आदमी को हम हरियाणवी समझते हैं। हमने उन्हेंं अपनों की तरह रखा है और उनका ख्याल किया है। सरकार की ओर से उनकी हर मदद की जा रही है और आगे भी की जाएगी। यह हमारा कर्तव्?य है। इसलिए अपके द्वारा भेजी राशि को हम आग्रहपूर्वक वापस कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: अच्छी खबर... श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय ने बनाया कोरोना वायरस से बचाव का फार्मूला

यह भी पढ़ें: Video: यूपी की बेटी अंशू पंजाब में बनी एक दिन की हवलदार, श्रमिकों से की ऐसी भावुक अपील, दिखने लगा असर

यह भी पढ़ें: यहां है भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी हर वस्तु, समुद्र के नीचे डूबी द्वारिका नगरी के अवशेष भी मौजूद

यह भी पढ़ें: Garment Industry को PPE Kit व Mask की संजीवनी, हाथों हाथ बिक रहा माल, अब Export का इंतजार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.