Move to Jagran APP

BJP का रणजीत चौटाला की रैली के बहाने चौटाला के गढ़ पर निशाना, नड्डा और मनोहर पर निगाहें

हरियाणा में भाजपा का निशाना अब चौटाला परिवार के गढ़ पर है। आज रणजीत चौटाला की रैली के माध्‍यम से वह इस ओर कदम बढ़ाएगी। रैली में जेपी नड्डा व सीएम मनोहरलाल पर नजर होगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 08:30 AM (IST)
BJP का रणजीत चौटाला की रैली के बहाने चौटाला के गढ़ पर निशाना, नड्डा और मनोहर पर निगाहें
BJP का रणजीत चौटाला की रैली के बहाने चौटाला के गढ़ पर निशाना, नड्डा और मनोहर पर निगाहें

चंडीगढ़, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा में जाट मतदाताओं पर गिनाहें हैं। खासकर कभी चौटाला का गढ़ रहे सिरसा और इसके आसपास के क्षेत्र पर उसने खास ध्‍यान लगाया है। इसके लिए उसका माध्‍यम निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला बने हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कैबिनेट में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला की रैली में शिरकत करने आ रहे हैं। पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल के छोटे बेटे और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के भाई रणजीत चौटाला सिरसा जिले की रानियां विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीते हैं।

loksabha election banner

ताऊ देवीलाल के पुराने साथियों को आज एकजुट करेंगे रणजीत चौटाला

हरियाणा में इस बार सात निर्दलीय विधायक विधानसभा पहुंचे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीनियर विधायक के साथ-साथ जाट नेता व ताऊ देवीलाल के परिवार के कद्दावर सदस्य होने के नाते रणजीत चौटाला को कैबिनेट में पावरफुल मंत्री बनाया है। रणजीत चौटाला के पास बिजली के साथ जेल विभाग भी है। भाजपा के पास हालांकि जाट नेताओं की कमी नहीं है, लेकिन पार्टी की कोशिश एक तीर से कई निशाने साधने की है।

चौटाला के गढ़ में भाजपा की कोशिश एक तीर से कई निशाने साधने की

सिरसा जिले को अभी भी ओमप्रकाश चौटाला व अभय सिंह चौटाला का गढ़ माना जाता रहा है। भाजपा में साझीदार जननायक जनता पार्टी के नेताओं दुष्यंत चौटाला व नैना चौटाला ने सिरसा जिले से बाहर आकर जींद व दादरी जिले में चुनाव लड़े और जीते हैं। भाजपा को लगता है कि रणजीत चौटाला के जरिये पार्टी सिरसा जिले के साथ-साथ जाटों में अपनी मजबूत पकड़ बना सकेगी।

रणजीत चौटाला ताऊ देवीलाल के विश्वसनीय रहे हैं। रविवार को वे रानियां विधानसभा क्षेत्र के खारियां में रैली करने जा रहे हैं, जिस पर ताऊ देवीलाल के पूरे परिवार की निगाह टिकी हुई है। ताऊ देवीलाल के न्याययुद्ध में 1986 में रणजीत चौटाला की अहम भूमिका रही और उन्होंने ही राष्ट्रीय नेताओं से ताऊ देवीलाल का प्रतिनिधि बनते हुए संपर्क साधा।

यह पहला मौका है, जब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा के किसी नेता वह भी निर्दलीय विधायक की रैली में आ रहे हैं, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी रहेंगे। इस रैली के जरिये रणजीत चौटाला भी ताऊ देवीलाल के न्याययुद्ध के पुराने साथियों को एकजुट करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देंगे। भाजपा एक दिन पहले ही भिवानी जिले के कैरू में कृषि मंत्री जेपी दलाल की रैली के जरिये पहले ही बंसीलाल के गढ़ में सेंध लगा चुकी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.