भाजपा ने मिशेल के जरिए कांग्रेस पर साधा निशाना, बराला बोले- असलियत आ रही सामने
हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष बराला ने अगस्ता वेस्टलैंड सौदा मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि क्रिश्चियन मिशेल की गिरफ्तारी से सच्चाई सामने आ रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले पर कांग्रेस पर निशाना साधा है। बराला ने कहा कि वर्ष 2010 में केंद्र में कांग्रेस शासनकाल में हेलीकॉप्टर खरीद में बड़े घोटाले की आशंका थी। बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल की गिरफ्तारी से सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आ रही है। इससे कांग्रेस नेताओं के होश उड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ें: बड़े बदलाव के साथ कई सौगात लाया नया साल, जानें आपकी जिंदगी पर क्या पड़ेगा असर
बराला हरियाणा भवन में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि मिशेल की गिरफ्तारी के बाद से ही कांग्रेस नेताओं के होश उड़े हुए हैं। पार्टी के प्रमुख नेताओं का नाम घोटाले से जुडऩे शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सुनियोजित साजिश के तहत ही पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगा रही थी। इसी से लग गया था कि दाल में कुछ काला है। दरअसल, कांग्रेस शोर मचाकर अपने गुनाहों को छुपाने का प्रयास कर रही थी, पर मिशेल की गिरफ्तारी के बाद गांधी परिवार का नाम उजागर होने से सच्चाई सबके सामने आ गई है।
प्रदेश अध्यक्ष बराला ने कहा- हुड्डा ने दी थी जांच की चुनौती, अब मचा रहे शोर
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में हुए घोटालों में जो भी दोषी होगा, वह बचेगा नहीं। मोदी सरकार के दबाव का ही नतीजा है कि माल्या जैसे भगोड़े भी अब सरकार के सामने कर्ज की रकम वापस करने का प्रस्ताव रख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में प्रमुख विपक्षी दल अपने चुनाव निशान पर लड़ते तो भाजपा की जीत का अंतर और भी ज्यादा होता।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर बराला ने कहा कि हुड्डा ने खुद विधानसभा में भाजपा सरकार को चुनौती दी थी कि अगर दम है तो जांच कराएं। अब जांच हो रही है, तो हुड्डा और कांग्रेसी हल्ला मचा रहे हैं, उन्हें लगता है कि पर्दा उठ चुका है। इस मामले में सरकार और जांच एजेंसियां किसी भी तरह से जल्दबाजी में नहीं हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू पर जांच के बाद ही सही कार्रवाई हो रही है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें