विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा रद, अब राेहतक आएंगे

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 22 Jul 2017 06:37 PM (IST)

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह अब चंडीगढ़ दाैरे पर नहीं आएंगे। वह अब रोहतक आएंगे और वहां तीन दिन तक रहेंगे।

भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा रद, अब राेहतक आएंगे
भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा रद, अब राेहतक आएंगे

जेएनएन, चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा दौरे में अचानक फेरबदल कर दिया गया है। पार्टी ने अहम फैसला लेते हुए अब शाह का दौरा रोहतक पर ही केंद्रित कर दिया है। वह तीनों दिन रोहतक में रहकर सत्ता व संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तीन दिवसीय दौरे में बदलाव, नहीं आएंगे चंडीगढ़

शाह 2 अगस्त से हरियाणा प्रवास पर आ रहे हैं। यह प्रवास तीन दिन का होगा। इस दौरान भाजपा के सभी प्रकोष्ठों और सरकार के कामकाज की समीक्षा करते हुए भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, पहले अमित शाह को दो दिन चंडीगढ़ में रहकर सरकार और संगठन के नेताओं के साथ बैठकों के बाद अंतिम दिन रोहतक में कार्यकर्ताओं की बैठक लेनी थी। अब इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है।

यह भी पढें: कंगारुओं की पिटाई कर हर के मन पर छा गई साडी हरमनप्रीत

शाह हाल ही में चंडीगढ़ प्रवास आए थे। वह यहां चंडीगढ़ के साथ-साथ हरियाणा व पंजाब के नेताओं से भी मिले। ऐसे में  छह माह के अंतराल पर यह उनका चंडीगढ़ का दूसरा दौरा होता है। इसके अलावा हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के बाद कई तरह के राजनीतिक समीकरणों में बदलाव हुआ है। ऐसे में भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में अमित शाह का तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करवाकर राजनीति संदेश भी देना चाहती है।

यह भी पढ़ें: इंजीनियर बेटी ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि, समाज को दिया संदेश

नए कार्यक्रम के तहत अमित शाह अब तीनों दिन रोहतक में रहेंगे। वहां वह सरकार व संगठन से जुड़े नेताओं, कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। उनके रोहतक दौरे की अहमियत इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर हरियाणा में एक रैली करने जा रहे हैं।

इसमें राहुल गांधी व कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भाग लेंगे। माना जा रहा है कि हुड्डा यह रैली रोहतक में ही करेंगे। इसलिए माहौल अपने पक्ष में करने के लिए सुनियोजित तरीके से रोहतक में ही शाह के तीन दिवसीय प्रवास का प्रोग्राम बनाया गया है।