Move to Jagran APP

भाजपा की अब पन्ना प्रमुखों के जरिये हरियाणा विधानसभा फतेह करने की तैयारी

भाजपा लोकसभा चुनाव में जीत के बाद अब हरियाणा विधासभा चुनाव भी पन्‍ना प्रमुखों के सहारे जीतने की कोशिश में है। इसके लए पार्टी ने पूरी रणनीति तैयार कर ली है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 14 Jun 2019 11:29 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2019 11:29 AM (IST)
भाजपा की अब पन्ना प्रमुखों के जरिये हरियाणा विधानसभा फतेह करने की तैयारी

चंडीगढ़, [अनुराग अग्रवाल]। लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत में पन्‍ना प्रमुखों की महत्‍वपूर्ण भूमिका को देखते हुए अब भाजपा अब विधानसभा चुनाव में भी उनका इस्‍तेमाल करेगी। भाजपा ने पन्‍ना पमुखों के जरिये विधानसभा चुनाव में फतह करने की रणनीति तैयार की है। हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर 58 फीसदी वोट हासिल करने से उत्साहित भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से जुट गई।

loksabha election banner

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर जिले में जा रहे तथा अभिनंदन समारोह के जरिये कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार कर रहे हैं। जिलास्तरीय कार्यक्रमों के जरिये पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा, ताकि नए मुद्दों को भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल किया जा सके।

हर जिले  में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह के जरिये तैयार हो रही चुनाव की जमीन

हरियाणा में साढ़े चार साल के दौरान जितने भी चुनाव हुए, भाजपा ने उन सभी में शानदार जीत हासिल की है। दस लोकसभा सीटों पर जीत का अंतर भी काफी रहा। करनाल में भाजपा 6.56 लाख मतों के भारी अंतर से जीती है। गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट के बाद करनाल में जीत का अंतर देश भर में दूसरे नंबर का है। देश में छह लाख से ज्यादा के अंतर से चुनाव जीतने वाले चार प्रत्याशियों में दो हरियाणा के हैं। करनाल से संजय भाटिया और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर ने यह चुनाव जीते हैं।

यह भी पढ़ें: जल्‍दी में है सरकार, तड़ातड़ होंगी भर्तियां, हो जाएं तैयार और रखें इन खास बातों का ध्‍यान

घोषणा पत्र के लिए मुद्दों और चुनावी जंग के लिए योद्धाओं की तलाश कर रहे सीएम

देश भर में जीत का औसत अंतर भी हरियाणा में सबसे अधिक आंका गया है। प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत का औसत अंतर 3.56 लाख मत रहा है। भाजपा हाईकमान पार्टी और सरकार की इस उपलब्धि से बेहद खुश है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 79 पर भाजपा ने बढ़त हासिल की। इसके बावजूद पार्टी ने अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में 75 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री हर जिले में जाकर कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह के जरिये पन्ना प्रमुखों को फिर से सक्रिय कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: घर-घर पहुंच रहा मीठा जहर और कहीं आप भी तो नहीं हो रहे शिकार, ऐसे टूट रहा कहर

भाजपा ने पूरे राज्य में तीन लाख पन्ना प्रमुख बनाए हैं। एक पन्ना प्रमुख को 60 से 68 तक मतदाताओं को संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पार्टी अपनी इस रणनीति में कामयाब रही है। पन्ना प्रमुख का मतलब है कि एक रजिस्टर के पन्ने पर जितने मतदाताओं के नाम आ जाएं, उन्हें पन्ना प्रमुखों को संभालना होगा। मुख्यमंत्री को उम्मीद है कि इन्हीं पन्ना प्रमुखों की मेहनत के जरिये विधानसभा चुनाव में निर्धारित 75 सीटों का लक्ष्य भी हासिल किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: दिल दहला देने वाली दरिंदगी: भाई ने महिला की आखें फोड़ दीं, ढाया बेइन्‍तहा सितम

सीएम अभी तक एक दर्जन जिलों का दौरा कर चुके और इतने ही जिले अभी बाकी हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रमों के दौरान ही विधानसभा चुनाव के मुद्दों तथा मजबूत उम्मीदवारों पर सीएम की निगाह है।

हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान मत प्रतिशत

पार्टी  -              जीती सीटें  -      वोट शेयर प्रतिशत

1. भाजपा -        10 सीटें -             57.93

2. कांग्रेस -        कोई सीट नहीं -     28.48

3. इनेलो -         कोई सीट नहीं -     1.90

4. बसपा -         कोई सीट नहीं -      3.63

5. आप, जजपा और अन्य दल -  कोई सीट नहीं - 8

लोकसभा चुनाव  2014 में मत प्रतिशत

कुल सीटें - 10

पार्टी  -         जीती सीटें  -      वोट शेयर प्रतिशत

1. भाजपा -    7 सीटें -          34.84 प्रतिशत

2. कांग्रेस -    1 सीट -           22.99 प्रतिशत

3. इनेलो -      2 सीटें -          24.43 प्रतिशत

4. बसपा -      कोई सीट नहीं - 4.60 प्रतिशत

5. हजकां  -    कोई सीट नहीं - 6.14 प्रतिशत

6. अन्य दल - कोई सीट नहीं - 7 प्रतिशत।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.