विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Politics: भाजपा विधायक दल की मीटिंग खत्म, बाहर आए अनिल विज और संजय भाटिया ने टिप्पणी करने से किया इनकार

Published: Tue, 12 Mar 2024 01:13 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2024 01:49 PM (IST)

चंडीगढ़ में बीजेपी विधायक दल (Haryana BJP) की बैठक से बाहर आए गृहमंत्री अनिल विज सहित अन्य सभी नेता कुछ ...और पढ़ें

चंडीगढ़ में हरियाणा बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म
चंडीगढ़ में हरियाणा बीजेपी विधायक दल की बैठक खत्म

जागरण संवाददता, चंडीगढ़। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटने के बाद भारतीय जानता पार्टी ने चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक बुलाई थी, जो कि अब खत्म हो चुकी है। बैठक से बाहर निकले अनिल विज और सांसद संजय भाटिया सहित कई नेताओं ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

बता दें कि बैठक में सीएम मनोहर लाल सहित केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ की मौजूदगी में दोबारा भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने थे। हालांकि, अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि मनोहर लाल अकेले शपथ लेंगे या फिर रणजीत सिंह चौटाला सहित दो उपमुख्यमंत्री के रूप में एक और विधायक शपथ लेंगे।