Move to Jagran APP

हरियाणा में भाजपा ने देवीलाल परिवार के सदस्‍य को बनाया जिला प्रधान, 22 जिला अध्‍यक्ष घोषित

हरियाणा भाजपा ने 22 जिला प्रधानाें की घोषणा कर दी है। सिरसा से देवीलाल परिवार के आदित्‍य देवीलाल को जिला अध्‍यक्ष बनाया गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 12:48 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 01:03 PM (IST)
हरियाणा में भाजपा ने देवीलाल परिवार के सदस्‍य को बनाया जिला प्रधान, 22 जिला अध्‍यक्ष घोषित
हरियाणा में भाजपा ने देवीलाल परिवार के सदस्‍य को बनाया जिला प्रधान, 22 जिला अध्‍यक्ष घोषित

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में जिला भाजपा अध्‍यक्षों की नियुक्ति का इंताजर समाप्‍त हो गया है। हरियाणा भाजपा ने राज्‍य सभी जिला अध्‍यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। हरियाणा भाजपा ने 19 जिलों में नए अध्यक्ष बनाए हैं। वही तीन जिला अध्यक्षों को रिपीट किया गया है। सिरसा से देवीलाल परिवार के सदस्‍य को जिला भाजपा अध्‍यक्ष बनाया गया है। यह पहला मौका है कि राज्‍य में भाजपा ने देवीलाल परिवार के किसी व्‍यक्ति को इस तरह की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। एक विधायक मोहनलाल बडोली  (सोनीपत) को  जिला अध्यक्ष तो वहीं दो महिलाओं को मौका दिया गया।

loksabha election banner

भाजपा ने सिरसा जिला सिरसा की कमान आदित्य देवीलाल को सौंप दी है।  44 साल के आदित्य ने ग्रेजुएट कर रखी है और पेशे से किसान हैं। वह देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के पौत्र हैं। आदित्‍य 2014 में भाजपा में शामिल हुए थे। उन्‍होंने वर्ष 2016 में जिला परिषद चुनाव में चाचा अभय सिंह चौटाला की पत्‍नी कांता चौटाला को 7106 मत से हराया था। उनको पिछले दिनों सरकार ने हरियाणा कृषि सहकारिता एवं ग्रामीण विकास बैंक का चेयरमैन बनाकर तोहफा दिया था। उनकाे पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने डबवाली से चुनावी मैदान में उतारा था। चुनाव में 50 हज़ार से ज्यादा  वोट मिलने के बावजूद वह हार गए थे।

 हिसार से कैप्टन भूपेंद्र को नया ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह सेना में वीर चक्र से सम्मानित हो चुके हैं। उनके पिता मेजर करतार सिंह आरएसएस के पुराने स्वयंसेवक हैं। वह ख़ुद भी संघ से जुड़े हैं। भाजपा ने हिसार में पहले भी जाट नेता पर दांव खेला गया था। इस बार भी जाति और संगठन का संतुलन बनाया गया है।

रोहतक में अजय बंसल को लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजय बंसल की आरएसएस में मजबूत पकड़ मानी जाती है। दूसरी ओर पूरे अहीरवाल में पार्टी को वरिष्ठ नेता राव इंद्रजीत सिंह की छाया से मुक्त किया गया है। रेवाड़ी, गुरुग्राम व महेंद्रगढ़ सहित तीनों जिलों में संगठन के पुराने चेहरों को कमान सौंपी गई। तीनों ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि पार्टी का माना जाता है।

ये बने जिला भाजपा अध्‍यक्ष-

गुरुग्राम से गार्गी कक्कड, 

पानीपत से अर्चना गुप्ता

अंबाला से राजेश बतोरा

करनाल से योगेंद्र राणा।

सिरसा से आदित्य देवीलाल।

राजेश खापड़ा, यमुनानगर।

कुरुक्षेत्र से राजकुमार सैनी।

कैथल से अशोक ढांढ

: जींद से राजू मोर!

पानीपत से अर्चना गुप्ता।

सोनीपत से मोहनलाल बडोली विधायक।

झज्जर से विक्रम कादयान।

भिवानी से शंकर धूपड

दादरी से सत्येंद्र परमार।

रोहतक से अजय बंसल।

नूह से नरेंद्र पटेल।

रेवाड़ी से हुकुमचंद यादव।

पलवल से चरण सिंह तेवतिया।

 फरीदाबाद से गोपाल शर्मा।

महेंद्रगढ़ से राकेश शर्मा।

गुरुग्राम से गार्गी कक्कड़।

पंचकूला से अजय शर्मा।

हिसार से कैप्टन भूपेंद्र सिंह।

फतेहाबाद से बलदेव गिरोहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.