Bank Strike : हरियाणा में बैंक कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन, व्यापारियों का लेनदेन हुआ प्रभावित
Bank strike हरियाणाभर में बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई है। इसके कारण व्यापारियों का बैंक के माध्यम से होने वाला करोड़ों का लेनदन प्रभावित हुआ है।
जेएनएन, चंडीगढ़। Bank strike: हरियाणाभर में बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई है। इसके कारण व्यापारियों का बैंक के माध्यम से होने वाला करोड़ों का लेनदन प्रभावित हुआ है। बैंक अब सीधे सोमवार को खुलेंगे। कर्मचारियों ने यूनियन नेताओं की अगुआई में राज्यभर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारी वेेेेतन वृद्धि सहित अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।
राजधानी चंडीगढ़ में कर्मचारियों ने बैंक स्क्वायर में रोष प्रदर्शन किया। यूनाइटिड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के चंडीगढ़ स्थित संयोजक संजय कुमार शर्मा ने बताया कि वेज रिविजन नवंबर 2017 से लंबित है। हरियाणा के विभिन्न जिलों में भी कर्मचारियों ने बैंकोंं के बाहर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बैैंक हड़ताल में यूनाइटेेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन, इंडियन बैंक इंप्लाइज ऑफ इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन, इंडियन कन्फेडरेशन ऑफ बैंक इंप्लाइज, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बैंक इंप्लाइज फेडरेशन आफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक इंप्लाइज फेडरेशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस, नेशनल आग्रेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर और इंडियन ऑग्रेनाइजेशन ऑ बैंक ऑफिसर्स के सदस्य शामिल हैं।
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण आज बैंकों में ताले लटके रहे। गेट पर बैंक में हड़ताल है की तख्ती लटकी रही। लेनदेन ठप होने से लोग परेशान रहे। हालांकि आनलाइन ट्रांजिस्क्सन करने वालों को कोई दिक्कत नहीं आई। शहरी क्षेत्रों के एटीएम में कैश की कमी नहीं रही, लेकिन ग्रामीण अंचल में कई जगह लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ये हैं बैंक कर्मचारियों की मांगें
- वेतन वृद्धि की जाए
- फाइव डे वीक हो
- समान काम समान वेतन मिले
- रिटायरमेंट लाभ को आयकर के दायरे से बाहर किया जाए
- मूल वेतन में विशेष भत्ते का मर्ज किया जाए
- र्जर करना
- पेंशन संबंधी विसंगतियों को दूर की जाएं
- पारिवारिक पेंशन में वृद्धि की जाए
- नई पेंशन स्कीम को रद किया जाए
- बैंकिंग कारोबार की अवधि एक समान तय हो
- अधिकारियों के लिए नियत कार्यावधि तय की जाए
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें