विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'स्कूलों में अनिवार्य की जाए संविधान की पढ़ाई', हरियाणा विधानसभा में अर्जुन चौटाला ने की मांग

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:05 PM (IST)

हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में इनेलो विधायकों अर्जुन चौटाला और आदित्य देवीलाल ने संविधान और नागरिक अधिकारों पर बात की।

अर्जुन चौटाला ने हरियाणा विधानसभा में संविधान की पढ़ाई अनिवार्य करने की मांग की।

अर्जुन चौटाला ने हरियाणा विधानसभा में संविधान की पढ़ाई अनिवार्य करने की मांग की।

HighLights

  1. इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने संविधान की पढ़ाई अनिवार्य करने की मांग की

  2. आदित्य देवीलाल ने भाजपा सरकार पर अघोषित आपातकाल जैसे हालात का आरोप लगाया

  3. संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा में विशेष सत्र आयोजित हुआ

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में संविधान दिवस पर आयोजित विशेष सत्र में इनेलो विधायकों अर्जुन चौटाला और आदित्य देवीलाल ने संविधान, नागरिक अधिकारों और सरकार की जवाबदेही के मुद्दे पर अपनी बात रखी।

रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने जहां स्कूलों में संविधान की पढ़ाई अनिवार्य करने की मांग उठाई, वहीं डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल ने भाजपा सरकार पर अघोषित आपातकाल जैसे हालात पैदा करने का आरोप लगाया।

अर्जुन चौटाला ने विधानसभा में संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव आंबेडकर के साथ बीआर नरसिंह राव के योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में नई पीढ़ी को संविधान के प्रति जागरूक करना चाहती है तो ऐसे कार्यक्रम स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में होने चाहिएं।

उन्होंने सरकार से मांग की कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा में 'भारतीय संविधान' नाम से एक विषय या कम से कम एक अध्याय शुरू किया जाए, ताकि बच्चों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी मिल सके।

आदित्य देवीलाल ने कहा कि संविधान केवल सरकार चलाने का दस्तावेज नहीं, बल्कि गरीबों के अधिकार, किसानों के सम्मान, मजदूरों की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य की गारंटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में आम नागरिक सरकार से सवाल नहीं पूछ पा रहा है।

इंटरनेट मीडिया पर सरकार से सवाल पूछने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों और सरकार की जवाबदेही भी संविधान की भावना का हिस्सा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।