Move to Jagran APP

शहर की समस्याओं को निपटाएगा अपना पंचकूला

जासं, पंचकूला : ऑल पंचकूला नेबरहुड एसोसिएशन पंचकूला (अपना पंचकूला) की रविवार को लाचिंग

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Aug 2018 08:14 PM (IST)Updated: Sun, 05 Aug 2018 08:14 PM (IST)
शहर की समस्याओं को निपटाएगा अपना पंचकूला
शहर की समस्याओं को निपटाएगा अपना पंचकूला

जासं, पंचकूला : ऑल पंचकूला नेबरहुड एसोसिएशन पंचकूला (अपना पंचकूला) की रविवार को लाचिंग हो गई। यह संगठन पंचकूला के रेजिडेंट्स की समस्याओं को अफसरों के समक्ष उठाने के साथ इनका समाधान कराने का प्रयास करेगा। अपना पंचकूला के प्रधान ओपी सिहाग ने कहा कि संगठन की कोशिश होगी कि शहर को सुंदर और स्मार्ट बनाया जाए। इसमें शहर के रेजिडेंट्स भी एक्टिव भूमिका निभाएं। पंचकूला हायर स्टेंडर्ड का रहने लायक शहर बने। सब रेजिडेंट्स मिलकर शहर की भलाई और हित में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज शहर के करीब 200 लोगों ने लाचिंग प्रोग्राम में भाग लिया हे। इसका विस्तार किया जाएगा। हर सेक्टर और हर वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। अपना पंचकूला के पैटर्न सीबी गोयल ने कहा कि पंचकूला, चंडीगढ़, मोहाली और जीरकपुर की प्रॉब्लम एक-दूसरे से जुड़ी हैं। इनका समाधान मिलकर निकलना चाहिए। इसके लिए चारों शहरों की संयुक्त अथॉरिटी बने। संगठन पड़ोसी शहरों की एपेक्स बॉडी को जोड़कर इसके लिए प्रयास करेगा। थिएटर को सही मेंटेनेंस की जरूरत

loksabha election banner

पैटर्न सीमा चौधरी और ऊषा शर्मा ने कहा कि संगठन पंचकूला को स्मार्ट व सुंदर शहर बनाने का प्रयास करेगा। ऊषा शर्मा ने कहा कि यवनिका ओपन एयर थिएटर में सही मेंटेनेंस की जरूरत हैं। वहीं, इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में सास्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए रेट कम होने चाहिए। अभी किराया ज्यादा होने के कारण यहा ड्रामा व म्यूजिकल प्रोग्राम नहीं हो पा रहे हैं। ट्रैफिक समस्याओं को किया जाएगा समाधान

महासचिव कंवल बिंदुसर ने अपने प्रेजेंटेशन में इस संगठन की जरूरत, उद्देश्य और भावी योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि शहर में ट्रैफिक समस्या के समाधान के साथ यहा का पर्यावरण स्वच्छ व हराभरा रखने के विशेष प्रयास होंगे। रेहड़ी-फड़ी हटाने के लिए टाउन वेंडिंग पॉलिसी को लागू कराएंगे। रेलवे स्टेशन में पंचकूला साइड से सुधार कराया जाएगा। वाटर सप्लाई व इलेक्ट्रीसिटी में सुधार किया जाएगा। पंचकूला में मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी लाने के प्रयास होंगे। इसके अलावा शहरवासियों से डिस्कस कर उनकी समस्याओं को हल कराने के प्रयास होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.