पंचकूला में कोकीन सहित एक और नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार
पंचकूला पुलिस ने एक और नाइजीरियन नागरिक को कोकीन सहित गिरफ्तार किया है। उससे 11 ग्राम कोकीन बरामद हुई है।
जेएनएन, पंचकूला। पुलिस ने शहर से एक और नाइजीरियन कोकीन समेत गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी यहां नाइजीरियन नागरिक इस मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।
सीआइए वन के इंस्पेक्टर नरेंद्र कादियान ने बताया कि सीआइए स्टाफ वन ने मोहाली में रह रहे नाइजीरियन ओजोबिवी इजे ओकरो को सेक्टर 20 से गुप्त सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार किया है। सूचना मिली थी कि वह काले रंग की एक्टिवा पर कोकीन सप्लाई करने आ रहा है। इसके बाद सीआइए वन ने पीर बाबा इंडस्ट्रीयल एरिया के पास नाकेबंदी कर दी। जैसे ओजोबिवी इजे ओकरो अपनी पत्नी जस्टिना की एक्टिवा पर पीर बाबा के पास पहुंचा, सीआइए स्टाफ ने उसे रोक लिया।
इसके बाद उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 11 ग्राम कोकीन बरामद हुई। ओजोबिवी इजे ओकरो एक ग्राम कोकीन 5 से 7 हजार रुपये के बीच बेचता था। आरोपी को पुलिस द्वारा आज दोपहर बाद कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा और उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जाएगा।
बता दें कि 13 जुलाई 2016 सीआइए वन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कालका हाईवे से एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से 70 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 7 लाख की थी। ज
नवरी 2015 को पंचकूला की सीआइए विंग ने ट्राइसिटी में ड्रग्स की तस्करी के आरोप में तीन नाइजीरियन को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से लगभग 750 ग्राम हीरोइन, स्मैक एवं अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये कीमत बताई जा रही थी। अगस्त 2016 को जिला अपराध शाखा की टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया से एक नाइजीरियन युवक को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।