अनिल विज बोले- योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद, हरियाणा भी जल्द बनाएगा लव जिहाद पर कानून
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने उत्तर प्रदेश में लव जिहाद पर कानून बनाए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने यूपी कैबिनेट द्वारा इस पर मुहर लगाने पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा योगी जिंदाबाद हरियाणा भी जल्द लव जिहाद पर कानून बनाएगा।
चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने उत्तर प्रदेश में कैबिनेट द्वारा लव जिहाद खिलाफ कानून पर अंतिम मुहर लगा देने की सराहना की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद, हरियाणा भी जल्द लव जिहाद पर कानून बनाएगी। इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने लव जिहाद पर कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हरियाणा में बनने वाले कानून में हिमाचल व उत्तर प्रदेश की झलक दिखाई देगी।
उत्तर प्रदेश कैबिनेट के लव जिहाद कानून पर मोहर लगाने के बाद अनिल विज ने किया ट्वीट
गृह सचिव राजीव अरोड़ा के नेतृत्व वाली कमेटी ने दोनों राज्यों से लव जिहाद कानून के ड्राफ्ट मंगवा लिए हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने उत्तर प्रदेश में बने लव जिहाद कानून पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जिंदाबाद करते हुए ट्वीट किया और जानकारी दी कि हरियाणा भी इस कानून को बनाने की दिशा में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।
गृह सचिव राजीव अरोड़ा ने उत्तर प्रदेश और हिमाचल के ड्राफ्ट मंगवाए
हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद के निकिता हत्याकांड के बाद प्रदेश के लव जिहाद पर कानून बनाने का ऐलान किया था। गृहमंत्री अनिल विज के निर्देशों पर निकिता हत्याकांड की जांच कर रही एसआइटी द्वारा पिछले तीन साल के दौरान हुए लव जिहाद के मामलों का भी पता लगाया जा रहा है।
गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट के दी हरियाणा में जल्द कानून बनने की जानकारी
बता दें कि लव जिहाद को लेकर बनने वाले कानून को अमली रूप देने के लिए गृहमंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में पिछले सप्ताह एक बैठक हो चुकी है। बैठक के बाद गृह सचिव राजीव अरोड़ा के नेतृत्व वाली कमेटी को हिमाचल तथा उत्तर प्रदेश द्वारा बनाए गए लव जिहाद कानून को स्टडी करने के लिए कहा गया है। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने भी मंगलवार को अपने राज्य में लव जिहाद कानून को अंतिम रूप देकर लागू कर दिया है। ड्राफ्ट कमेटी उत्तर प्रदेश व हिमाचल को स्टडी कर अपनी रिपोर्ट सरकार को पेश करेगी।
गृहमंत्री अनिल विज ने बुधवार को एक ट्वीट कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लव जिहाद पर कानून बनाए जाने को प्रशंसनीय करार देते हुए बधाई दी। विज ने कहा कि जिस तरीके से उत्तर प्रदेश सरकार ने लव जिहाद के गुनाहगारों पर एक्शन के लिए कानून पर अंतिम मोहर लगाई है उसके लिए मैं योगी आदित्यनाथ को जिंदाबाद कहता हूं और उन्हें बधाई देता हूं। उन्होंने हरियाणावासियों को आश्वासन दिया कि हरियाणा सरकार भी जल्द लव जिहाद पर कानून बनाएगी।
यह भी पढ़ें: अगले तीन दिन हरियाणा से होकर जाना है तो पढ़ लें यह खबर, सरकार ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी संग बैठक के बाद हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, अधिक संख्या में लोगों के जमा होने पर रोक
यह भी पढ़ें: हरियाणा में महिला IPS अफसरों से ही क्यों होता है विज का पंगा, एसपी मनीषा चौधरी मामले में सियासत तेज
यह भी पढ़ें: हरियाणा के शहरी सेक्टरों के लोगों को बड़ी राहत, आवासीय प्लॉटों के बढ़ा सकेंगे फ्लोर एरिया रेशो
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए