विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बढ़ती आबादी के हिसाब से परिसीमन जरूरी', अनिल विज बोले- 142 करोड़ की आबादी पर 543 सांसदों से बड़ी चुनौती

Published: Sun, 29 Nov 2026 08:36 PM (IST)

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने बढ़ती आबादी के कारण परिसीमन को समय की मांग बताया, जिससे लोकसभा सीटों की संख्या 800 से अधिक हो सकती है।

बढ़ती आबादी के हिसाब से परिसीमन जरूरी: अनिल विज।

बढ़ती आबादी के हिसाब से परिसीमन जरूरी: अनिल विज।

HighLights

  1. बढ़ती आबादी के अनुरूप परिसीमन समय की मांग है

  2. लोकसभा सीटें 800 से अधिक होना आवश्यक है

  3. सांसदों पर प्रतिनिधित्व का बोझ कम होगा

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने परिसीमन को समय की मांग बताते हुए कहा कि देश की बढ़ती आबादी के अनुरूप लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित परिसीमन के बाद लोकसभा सीटें 800 से अधिक होने की संभावना है, जिससे सांसदों पर मतदाताओं के प्रतिनिधित्व का बोझ कम होगा और जनता की समस्याओं को संसद तक पहुंचाना आसान हो सकेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में अनिल विज ने कहा कि देश में अब तक चार बार परिसीमन हो चुका है। वर्ष 1952 में देश की आबादी करीब 36 करोड़ थी और एक सांसद औसतन सात लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करता था।

आज 142 करोड़ आबादी पर 543 लोकसभा सीटें हैं और एक सांसद पर करीब 26 लाख लोगों के प्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी है। सीटें 800 से अधिक होने पर यह आंकड़ा करीब 17 लाख रह सकता है। उन्होंने कहा कि बदलते समय और जनसंख्या के अनुरूप प्रतिनिधित्व व्यवस्था को प्रभावी बनाना लोकतंत्र को मजबूत करेगा।

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि वोट चोरी का आरोप लगाने वालों को अपने इतिहास पर भी नजर डालनी चाहिए। सोनिया गांधी की नागरिकता और मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से जुड़े सवालों पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और इसके पूरे होने पर तथ्य सामने आएंगे।

अनिल विज ने 1946 में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का उल्लेख करते हुए दावा किया कि 15 प्रांतीय कांग्रेस समितियों ने सरदार पटेल का समर्थन किया था, जबकि नेहरू को किसी समिति का समर्थन नहीं मिला। इसके बावजूद वे गांधीजी के समर्थन से अध्यक्ष बने।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।