विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमित ठाकर बने कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, MLA पवन खरखौदा उपाध्यक्ष और अरुण कावड़े बने सचिव

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:34 PM (IST)

गुजरात के वेजलपुर से भाजपा विधायक अमित ठाकर को कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और देश में कराटे खेल के विकास पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

अमित ठाकर बने कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष।

अमित ठाकर बने कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष।

HighLights

  1. अमित ठाकर कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

  2. पवन खरखौदा उपाध्यक्ष और अरुण कावड़े सचिव नियुक्त किए गए

  3. संगठन को मजबूत बनाने और कराटे खेल के विकास पर चर्चा हुई

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। गुजरात के वेजलपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक अमित ठाकर को कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इसी तरह सोनीपत के खरखौदा से भाजपा विधायक पवन खरखौदा को उपाध्यक्ष और अरुण कावड़े को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कैथल में शुक्रवार को हुई एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में संगठन की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं विभिन्न कमीशनों के पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैकुंठ सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, योगेश कालड़ा को कार्यकारी सचिव, अमित गुप्ता को उपाध्यक्ष, परितोष शर्मा को संयुक्त सचिव, अविनाश सेठी को कोषाध्यक्ष, विशाल मेहता को संयुक्त सचिव, कोला प्रताप कुमार व महेश कुमावत को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

सुशील शर्मा को रेफरी कमीशन का चेयरमैन, अजय सैनी को स्पोट्र्स कमीशन, रिंकू कश्यप को टेक्निकल कमीशन, विजेता मुंडलिया को वूमेन कमीशन, हैब सिंह को एथलीट कमीशन, नीलम सांगवान को सेक्सुअल ह्रासमेंट कमेटी और अंजलि को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, देशभर में कराटे खेल के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, रेफरी एवं कोचों के प्रशिक्षण तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कराटे की पहचान को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।