अग्र चेतना रथ यात्रा का होगा भव्य स्वागत
जासं, पंचकूला : अग्र चेतना एवं सद्भावना रथ यात्रा का हरियाणा में विभिन्न जिलों में भव्य स्वागत कि
जासं, पंचकूला : अग्र चेतना एवं सद्भावना रथ यात्रा का हरियाणा में विभिन्न जिलों में भव्य स्वागत किया जाएगा। यह रथयात्रा देश के विभिन्न कोनों से होकर गुजर रही है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के हरियाणा अध्यक्ष कुलभूषण गोयल ने बताया कि हरियाणा के विभिन्न जिलों में विधायकों द्वारा इस रथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा अग्रवालों के 18 गोत्रों के 18 अग्र रथ के साथ अग्रसेन महाराज के जीवन परिचय का प्रचार-प्रसार व देश में सद्भावना स्थापित करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। पुणे से रवाना हुई थी, यह यात्रा अग्रोहा जाकर संपन्न होगी। प्रत्येक शहर में विधायक करेंगे स्वागत
कुलभूषण गोयल ने बताया कि एक दिसंबर को भिवानी, झज्जर, बहादुरगढ़ में रथयात्रा का स्वागत होगा। इसके बाद यात्रा दिल्ली जाएगी और फिर 3 दिसंबर को बल्लभगढ़, सोनीपत, मुरथल, गन्नौर, समालखा, पानीपत में विधायक यात्रा का स्वागत करेगे। 4 दिसंबर को घरौंडा, करनाल, तरावड़ी, नीलोखेड़ी, कुरुक्षेत्र, शाहबाद मारकंडा, अंबाला कैंट, 5 दिसंबर को अंबाला सिटी, इस्माइलाबाद, पिहोवा, कैथल, नरवाना, बरवाला, अग्रोहा में स्वागत होगा। 7 दिसंबर हासी, महम, रोहतक, मानेसर, पलवल, होडल में स्वागत करेगे। 11 दिसंबर को पुणे जाकर होगी समाप्त
कुलभूषण गोयल ने कहा कि पुन: विभिन्न जिलों व प्रदेशों से होते हुए 11 दिसंबर को पुणे पहुंचकर समाप्त होगी। भगवान अग्रसेन की गौरवमय इतिहास की जानकारी हर अग्रवाल परिवार तक पहुंचे और जन-जन तक इसका गौरव पहुंचे, यह इस यात्रा का उद्देश्य है।