विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

11 साल बाद हरियाणा में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की हुई नियुक्ति, हुड्डा बोले- मिलकर बीजेपी को सत्ता से करेंगे बाहर

Published: Wed, 13 Aug 2025 05:47 PM (IST)

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 11 साल बाद हरियाणा में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

हरियाणा में सभी मिलकर पार्टी को और ज्यादा मजबूत करेंगे: भूपेंद्र सिंह हुड्डा
हरियाणा में सभी मिलकर पार्टी को और ज्यादा मजबूत करेंगे: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

HighLights

  1. 11 साल बाद हरियाणा में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति
  2. शीर्ष नेतृत्व का फैसला मान्य: भूपेंद्र सिंह हुड्डा
  3. भाजपा के झूठराज से जनता परेशान: उदयभान

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा 11 साल बाद हरियाणा में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पार्टी संगठन की ओर से की गई है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो फैसला लिया वह हमें मान्य है।

हम विपक्ष में हैं और अपनी लड़ाई को एकजुटता के साथ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भी नियुक्ति जल्द कर दी जाएगी। उन्होंने जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा सभी पार्टी के लिए निष्ठा के साथ करेंगे और भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए जनता के बीच रहकर काम करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री बुधवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान भी थे। पूर्व सीएम ने कहा संगठन की पहली सीढ़ी को पार्टी ने मजबूत कर लिया है। अब आगे भी संगठन को मजबूत करने का काम जारी रहेगा।

चौधरी उदयभान ने कहा पहले हमारे पास जिलाध्यक्ष नहीं थे अब नियुक्ति हो गई है। जल्द ही जिला कार्यकारिणी बनेगी और उसके बाद ब्लाक स्तर पर भी कार्यकारिणी बनाई जाएगी। हमें इस बात की खुशी है कि 11 साल बाद संगठन का गठन किया जा रहा है।

इससे संगठन मजबूत होगा और पार्टी की ओर से गतिविधियां तेज की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठराज से जनता परेशान हो चुकी है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।